Dream Girl 2 Box Office: ड्रीम गर्ल 2 ने 10 दिन में कितना कमाया? 100 करोड़ के क्लब से कुछ कदम दूर
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Sep 2023 12:28 PM
Dream Girl 2 box office collection Day 10: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को रिलीज हुई थी. मूवी ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया और अबतक 10 दिनों में मूवी ने टोटल 86.06 करोड़ रुपए कमा लिए.

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया और तगड़ी कमाई की. मनोरंजन ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने 3 सितंबर को 8 करोड़ रुपये की कमाई की.

ड्रीम गर्ल 2 ने भारत में 10.69 करोड़ रुपये की ओपनिंग किया था. अबतक फिल्म की टोटल कमाई भारत में 86.06 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का विश्वव्यापी कलेक्शन 104 करोड़ रुपये है.

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के कुछ कदम दूर है. शाहरुख खान की ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अब देखना है कि जवान के बाद ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करेगी.

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान और अनन्या के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर अहम रोल में है. फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिव्यू दिया है.

राज शांडिल्य ने आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर मूवी ड्रीम गर्ल का निर्देशन किया था. वहीं, इसके प्रीक्वल का निर्देशन राज ने बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 का भी निर्देशन किया है.

अनन्या पांडे ने रविवार को अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया. अनन्या ने इंस्टाग्राम अपनी तसवीर शेयर कर लिखा, “चांद पर #ड्रीमगर्ल2 और परी को मिला सारा प्यार #आभारी.”

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान एक ठग की भूमिका निभाते हैं जो पूजा के रूप में क्रॉसड्रेसिंग करके अकेले पुरुषों के एक समूह को लुभाने की कोशिश करता है.
ड्रीम गर्ल 2 से पहले आयुष्मान एक एक्शन हीरो, डॉक्टर जी, अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










