सावन में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना ‘हमार जान महादेव’, एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लगी अक्षरा सिंह
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Aug 2023 1:57 PM
भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह के चाहने वाले लाखों है. अक्षरा के गाने और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते है. अब सावन में एक्ट्रेस का नया गाना ‘हमार जान महादेव’ रिलीज हो गया है.

सावन के महीने में भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना ‘हमार जान महादेव’ रिलीज हो गया है. गाने में अक्षरा का लुक देखकर फैंस उनपर फिदा हो गए है. गाने में वो बेहद खूबसूरत लग रही है.

आज सोमवार के दिन अक्षरा सिंह ने एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है. गाने के बोल हैं – ‘हमार जान महादेव’, जो स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है. गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आईं हैं.

अक्षरा सिंह के गाने के साथ उनकी भाव भंगिमा इस गाने को और भी आकर्षक बनाने वाला है. एथनिक लुक में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही है और उनसे आपकी नजर नहीं हटेगी. गाना ‘हमार जान महादेव’ को लेकर अक्षरा ने कहा, सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूं. भोले बाबा की पूजा – अर्चना तो मैं करती ही हूं, साथ में उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा का काम करती है.

अक्षरा सिंह ने आगे कहा, उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं.

अक्षरा सिंह ने कहा कि मेरा यह गाना ‘हमार जान महादेव’ भी सुंदर और कर्णप्रिय है. मैं सभी भक्त जनों से और भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले श्रोताओं से आग्रह करूंगी कि आप हमारे गाने को जरूर प्यार दें. इसे अपने परिवार के लोगों के साथ–साथ दोस्तों को भी सुनाएं. यही मेरी गाने की सफलता होगी.

अक्षरा सिंह का गाना ‘हमार जान महादेव’ का गीत मनोज मतलबी ने बनाया है. गाने के संगीतकार गोविंद ओझा है. ये सॉन्ग दर्शकों को खूब पसन्द आ रहा है और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपने गानों और फिल्मों को लेकर पोस्टर शेयर करती रहती है. इसके अलावा वो रील्स और वीडियोज भी बनाती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










