आगरा: घर में घुसकर दबंगों ने की किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर की तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, वीडियो वायरल

आगरा में दबंगों ने युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.
Agra : आगरा में दबंग पड़ोसियों ने मामूली विवाद में युवती के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ कर दी. दबंगों ने युवती के विरोध करने पर पत्थर से उसका सर फोड़ दिया. बेहोश होने पर दबंगों ने युवती के घर के बाहर खड़ी भाई की बाइक को भी तोड़ दिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
दरअसल, थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित ज्योति कुंज में बीती रात चार युवकों ने एक किशोरी के घर में घुस गए. आरोप है कि पीड़ित किशोरी के घर में 2 युवक दबे पांव घुस आए. उन्होंने किशोरी को पकड़ लिया. किशोरी ने हाथ झटकते हुए परिजनों को मदद के लिए आवाज लगाई. इस पर युवकों ने खींचतान करते हुए किशोरी के कपड़े फाड़ दिए.
परिवार के लोगों में युवकों ने खुद को घिरता देख दहशत बढ़ाने के लिए घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. किशोरी के परिजन युवकों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो युवकों ने पथराव शुरू कर दिया. पथराव में किशोरी के सिर में गंभीर चोट आई है. मामले में पीड़िता के पिता ने थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी में केस दर्ज कराया है. आरोपी युवक पड़ोसी हैं. घटना के समय युवकों के दो अन्य दोस्त भी साथे थे. जो पहले घर के बाहर खड़े रहे बाद में वह भी पथराव करने लगे.
थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी के प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि युवक पड़ोसी हैं. किशोरी के परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी युवकों के नाम विशाल और रजत हैं. झगड़े में एक युवक भी घायल है. वह युवक शोर सुनकर मदद के लिए आया था. घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया था. पुलिस वीडियो के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




