Gujarat Elections 2022: दो चरण में हो सकता है मतदान, 1 या दो नवंबर को हो सकता है तारीखों का ऐलान

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Oct 2022 12:04 PM

विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Sparks in the aircraft during take-off of a Bengaluru-bound IndiGo flight, at the Indira Gandhi International airport in New Delhi, Friday, Oct. 28, 2022. The aircraft had to be grounded at the Delhi airport after one of its engines suspected to have caught fire. (PTI Photo)(PTI10_28_2022_000196B)

ऐसी भी खबर आ रही है कि गुजरात विधानसभा का चुनाव दो चरणों में कराया जा सकता है. गुजरात में 182 सीटें हैं. मौजूदा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

विज्ञापन

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उनका चुनावी अभियान जारी है. लेकिन सभी हो चुनाव तारीखों का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि चुनाव आयोग बहुत जल्द तारीखों का ऐलान कर सकता है.

1 या 2 नवंबर को हो सकता है गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

सूत्रों के हवाले से खबर है कि गुजरात विधानसभा को लेकर चुनाव आयोग 1 या 2 नवंबर को तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनावी बिगुल बजने के साथ ही गुजरात में आचार संहित लागू हो जाएगी.

Also Read: गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस पर गरजे केजरीवाल, बोले- कोई भी मुख्यमंत्री या विधायक चोरी करेगा, तो जाएगा जेल

दो चरणों में हो सकता है चुनाव

ऐसी भी खबर आ रही है कि गुजरात विधानसभा का चुनाव दो चरणों में कराया जा सकता है. गुजरात में 182 सीटें हैं. मौजूदा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

Also Read: Gujarat Election 2022: अशोक गहलोत का दावा- गुजरात में बनेगी कांग्रेस की सरकार, AAP पिक्चर में ही नहीं

पिछले चुनाव का परिणाम

182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव में 99 सीटें जीती थी. जबकि कांग्रेस को केवल 77 सीटें मिली थी. एनसीपी एक और अन्य पांच सीटें जीती थी.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: 1980 से अब तक बीजेपी ने सिर्फ एक ही मुसलमान को दिया टिकट, जानिए कांग्रेस का हाल

31 अक्टूबर को पीएम मोदी का गुजरात दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं. जहां सरदार पटेल की जयंती के मौके पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी जायेंगे. पीएम मोदी आदिवासियों को भी संबोधित करने वाले हैं. अपने दौरे में पीएम मोदी उत्तर गुजरात को मिलने वाली पानी योजना का लोकार्पण भी करेंगे.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022 : दो प्रदेश के सीएम, कई दिग्गज नेता, जानें क्‍या है कांग्रेस का मास्‍टर प्‍लान

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola