Eid Al Fitr 2023: 22 अप्रैल को पूरे देश में मनाई जाएगी ईद, शिया चांद कमेटी का ऐलान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Apr 2023 10:27 PM

विज्ञापन

Eid Al Fitr 2023: अरब देशों में ईद का चांद नजर आ गया है. ऐसे में कल यानी शनिवार यानी 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. रांची, गुवाहाटी, हैदराबाद, लखनऊ में चांद नजर आया है. लखनऊ से शिया चांद कमेटी ने चांद के दिखने का एलान किया है.

विज्ञापन

Eid Al Fitr 2023: मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद का त्यौहार हर साल हर्षोल्लास से मनाया जाता है. ऐसे में रमजान का पवित्र महीना खत्म होने जा रहा है और सभी चांद का इंतजार कर रहे हैं. इसी कड़ी में अरब देशों में ईद का चांद नजर आ गया है. ऐसे में कल यानी शनिवार यानी 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. रांची, गुवाहाटी, हैदराबाद, लखनऊ में चांद नजर आया है. लखनऊ से शिया चांद कमेटी ने चांद के दिखने का एलान किया है. अरब देशों सऊदी अरब, यूएई, कतर समेत खाड़ी देशों में शुक्रवार (21 अप्रैल) को ईद उल फितर यानी मीठी ईद की मिठास घुली रही.

मुसलमान भाईयों के लिए भाईचारे का प्रतीक है ईद का त्योहार

बता दें कि मुसलमानों का यह त्योहार भाईचारे का प्रतीक है. इस दिन लोग शांति और सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगते हैं. दुनिया भर में ईद के इस त्योहार को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है. ईद की तारीख हिजरी कैलेंडर के कारण साल-दर-साल बदलती रहती है. यह कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है. इसमें चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार दिनों की गिनती की जाती है.

अलग अलग देशों में ईद का त्योहार

बता दें कि, फिलीपींस, अफगानिस्तान और शिया मुस्लिम देश ईरान और इराक में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. वही इंडोनेशिया में ईद उल फितर का त्योहार शुक्रवार से शुरू होगा. वहीं जापान और थाईलैंड में भी भारत की तरह ईद का त्यौहार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा. न्यूजीलैंड में गुरुवार को लोगों ने चांद का दीदार कर लिया जिसके कारण शुक्रवार को यहां ईद मनाई जा रही है. अमेरिका और सऊदी अरेबिया में भी ईद का त्यौहार शुक्रवार को मनाया जा रहा है. वहीं कनाडा ने भी शुक्रवार को ईद मनाने की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola