दुर्गापुर में काबुलीवाला का खून से लथपथ शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर के वार्ड नंबर 15 के महिष्कापुर प्लॉट इलाके में हसन खान ( 65) नाम के वृद्ध काबुलीवाले का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है.

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के वार्ड नंबर 15 के महिष्कापुर प्लॉट इलाके में हसन खान ( 65) नाम के वृद्ध काबुलीवाले का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है. इस घटना के बाद से इलाकें में सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंची दुर्गापुर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वह वृद्ध काबुलीवाला अखरोट और काजू सहित कपड़ों के कारोबार करता था. लोगों का अनुमान है कि उसकी हत्या के पीछे पैसों से जुड़े लेन-देन का मामला हो सकता है. वार्ड के स्थानीय सूत्रों के अनुसार वे कई वर्षों से महिष्कापुर प्लाट क्षेत्र के एक मकान में किराए के तौर पर रहता था. शुक्रवार को वह जब घर से बाहर नहीं निकला तो आस पास के लोगों को संदेह हुआ . लोगों ने आकर देखा कि घर का दरवाजा बंद था.

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा कि हसन खान का खून से लथपथ शव फर्श पर गिरा हुआ है. पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola