Bengal News : दुर्गापूजा के दौरान सियालदह डिविजन में रात को चलेंगी 18 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें

दुर्गापूजा के मद्देनजर किसी भी अनहोनी को टालने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर आरपीएफ की चौकस रहेगी. हावड़ा हो या सियालदह, सभी स्टेशनों पर आरपीएफकर्मी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के सियालदह डिविजन ने दुर्गापूजा में रात को 18 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें (LOcal Train) चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी. पूर्व रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी है. पूरे से मिली जानकारी के अनुसार, ये ट्रेनें 19 की रात से 24 की रात तक चलेंगी. वहीं दूसरी ओर दुर्गोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सहायता के लिए कोलकाता पुलिस तत्पर है. महालया से ही चार हजार पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात कर दिया गया है. पंचमी से नवमी तक शिफ्ट के हिसाब से इनकी संख्या बढ़ाकर 14 हजार कर दी जायेगी. इसमें छह हजार पुलिसकर्मी ट्रैफिक विभाग के होंगे. चतुर्थी से 10 हजार पूजा वॉलंटियर को भी सड़कों पर उतारा जायेगा.
-
एक जोड़ी सियालदह – राणाघाट लोकल, (सियालदह से रात 12:40 बजे प्रस्थान और 11:45 बजे राणाघाट से प्रस्थान)
-
दो जोड़ी सियालदह – कल्याणी लोकल (सियालदह से रात 2:30 बजे प्रस्थान और 01:30 बजे जबकि कल्याणी से रात 12:10 बजे प्रस्थान और सुबह 3:00 बजे)
-
एक जोड़ी सियालदह – बनगांव लोकल (सियालदह से रात 1:20 बजे प्रस्थान और रात 11:55 बजे बनगांव से प्रस्थान)
-
एक जोड़ी सियालदह – डानकुनी लोकल (सियालदह से रात 11:30 बजे प्रस्थान और रात 12:25 बजे डानकुनी से प्रस्थान)
-
तीन जोड़ी सियालदह – बारुईपुर लोकल (सियालदह से शाम 3:20 बजे, रात 12:30 बजे, रात 2:20 बजे प्रस्थान और शाम 4:38 बजे, रात 1:25 बजे, सुबह 3:10 बजे बारुईपुर से प्रस्थान)
-
एक जोड़ी सियालदह – बजबज लोकल (सियालदह से रात 11:30 बजे प्रस्थान और रात 12:30 बजे बजबज से प्रस्थान)
Also Read: Bengal Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवात, दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी से बारिश की संभावना
दुर्गापूजा के मद्देनजर किसी भी अनहोनी को टालने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर आरपीएफ की चौकस रहेगी. हावड़ा हो या सियालदह, सभी स्टेशनों पर आरपीएफकर्मी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहे हैं. स्टेशनों पर जहां अतिरिक्त आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों और सिपाहियों की तैनाती हुई है, वहीं सादे पोशाक में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. यात्रियों के सहायतार्थ हावड़ा और सियालदह के साथ अन्य स्टेशनों पर भी हेल्प डेस्क खोला गया है.
Also Read: West Bengal : दुर्गापूजा के दौरान सीएम ने की सिविक वॉलंटियर व आशाकर्मियों के लिए बोनस की घोषणा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




