Durga Puja 2022: इस बार मां दुर्गा की सवारी हाथी, शुभ है या अशुभ? धार्मिक महत्व जानें

Durga Puja 2022: शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है. धार्मिक दृष्टिकोण से मां के इस सवारी का विशेष महत्व है. जानें हाथी पर सवार होकर आ रही दुर्गा माता का आगमन शुभ है या अशुभ, साथ ही इस सवारी का महत्व जान लें.
Durga Puja 2022: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार 26 सितंबर से हो रही है जो 5 अक्टूबर तक चलेगी. इस वर्ष माता दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है. नवरात्रि के नौ दिनों में प्रत्येक दिन अलग-अलग मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. कई हिंदू भक्त श्रद्धा पूर्वक 9 दिनों तक देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं और फलाहार रखते हैं. कुछ भक्त सेंधा नमक के साथ एक समय का भोजन भी करते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि पर विधिवत पूजा-अर्चना करने से माता दुर्गा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. जानें इस बार मां दुर्गा के आगमन की सवारी के बारे में पूरी डिटेल
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की आराधना, व्रत, पूजा इत्यादि करने का विशेष महत्व होता है. ऐसा करके भक्त माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं और सुख-सौभाग्य की कामना करते हैं. इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है. माता दुर्गा की सवारी हाथी होने के कारण इस वर्ष की नवरात्रि (Durga Puja 2022) को बहुत ही शुभ माना जा रहा है. प्रत्येक वर्ष माता किसी न किसी वाहन पर सवार होकर आती हैं. इस वर्ष उन्होंने हाथी को चुना है. जानें हाथी पर देवी दुर्गा के आगमन का महत्व, शुभ-अशुभ फल.
हिंदू शास्त्रों के अनुसार यदि शारदीय नवरात्रि रविवार या सोमवार से शुरू होती है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं. चूंकी इस वर्ष यानी नवरात्रि 2022 की शुरुआत सोमवार से शुरू हो रही है तो माता का आगमन हाथी पर होगा. धार्मिक दृष्टिकोण से हाथी पर माता का आगमन बहुत ही शुभ माना जाता है. हाथी को ज्ञान का प्रतीक माना गया है. माना जाता है कि जब देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर होता है तो भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब बुधवार और शुक्रवार को नवरात्रि की समाप्ति होती है तब भी माता रानी के प्रस्थान की सवारी हाथी ही होती है. यानी माता दुर्गा का प्रस्थान भी हाथी पर ही होगा. हाथी पर माता का गमन भारी बारिश होने के संकेत देते हैं.
Also Read: Jitiya Vrat 2022 Date Live: जितिया व्रत 17 या 18 को? सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि समेत डिटेल जानें
मां शैलपुत्री (पहला दिन)- 26 सितंबर 2022, प्रतिपदा तिथि
मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन)- 27 सितंबर 2022, द्वितीया तिथि
मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन)- 28 सितंबर 2022, तृतीया तिथि
मां कुष्मांडा (चौथा दिन)- 29 सितंबर 2022, चतुर्थी तिथि
मां स्कंदमाता (पांचवा दिन)- 30 सितंबर 2022, पंचमी तिथि
मां कात्यायनी (छठा दिन)- 1 अक्टूबर 2022, षष्ठी तिथि
मां कालरात्रि (सातवां दिन)- 2 अक्टूबर 2022, सप्तमी तिथि
मां महागौरी (आठवां दिन)- 3 अक्टूबर 2022, दुर्गा अष्टमी
महानवमी, (नौवां दिन)- 4 अक्टूबर 2022, शरद नवरात्रि व्रत पारण
मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन- 5 अक्टूबर 2022, दशमी तिथि (दशहरा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




