Durga Puja 2022: हजारीबाग में मां दुर्गा की निकली डोली, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Durga Puja 2022: हजारीबाग शहर के अलावा आसपास के पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खुल गया है. कई जगहों पर डोली व कलशयात्रा निकालकर शहर के विभिन्न मार्गों में घुमा और पुन पूजा पंडाल में जाकर समाप्त हुआ. सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है.

विज्ञापन
undefined

हजारीबाग पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. विभिन्न मार्गों में लाइट की विद्युत सज्जा की गयी है. पूजा समिति के सदस्य पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं.

विज्ञापन
undefined

पूजा समिति के सदस्य पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं. मटवारी शिव शक्ति समिति ने झारखंड के संस्कृति को परिदश्य के माध्यम से प्रस्तुत किया है, जिसमें दर्शाया गया है कि झारखंड के आदिवासी गांवों में किस तरह से लोग अपना जीवन व्यतीत करते हैं.

undefined

पूजा-पंडाल में थाना से लेकर पोस्टऑफिस, हॉस्पीटल, पंचायत भवन, खेत जोतने के लिए हल बैल के साथ किसान जाते, धान रोपनी के अलावा अन्य सभी प्रकृति को दिखाया गया है. इससे पूजा पंडाल में देखने आनेवाले लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोग आकर्षित हो रहे हैं और तैयार किये गये स्थानीय कलाकार विजय प्रजापति की खूब सराहना हो रही है.

undefined

दुर्गी पूजा पंडाल में श्रद्धालु पूजा करने पहुंच रहे है. भारी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गी की पूजा कर रहे है. ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं. विभिन्न पूजा पंडाल में भव्य मां का दरबार सजा है. पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. पूजा पंडाल के साथ-साथ लाइटिंग की आकर्षक की गयी है.

undefined

शिव शक्ति क्लब मटवारी का गुफानुमा पंडाल बहुत ही आकर्षक लग रहा है. इस पंडाल में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. मां से आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है. माता के दरबार में आस्था व श्रद्धा का संगम दिख रहा है.

undefined

हजारीबाग शहर के अलावा आसपास के कई पूजा पंडालों में मां दुर्गा के पट खुलने से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है. मां दुर्गा की एल झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित दिखे. आकर्षक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है. चास-बोकारो व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola