ePaper

अलीगढ़: वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दबंगों ने कॉलेज परिसर में की फायरिंग, मारपीट में कई घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 07 Aug 2023 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़: वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दबंगों ने कॉलेज परिसर में की फायरिंग, मारपीट में कई घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ के एक स्कूल परिसर में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर घमासान हुआ, जिसमें करीब 10 छात्र घायल हो गए. इस दौरान दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग की.

विज्ञापन

Aligarh : अलीगढ़ में शिक्षा का मंदिर मैदान-ए-जंग बन गया. दबंग लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग की. वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर घमासान हुआ. करीब 10 छात्र घायल है. पिछले कई दिनों से छात्रों के दो गुटों में विवाद चल रहा था. मौके पर पुलिस अधिकारी और स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों से वार्ता की जा रही है. यह घटना थाना विजयगढ़ के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की है.

स्कूल के चौकीदार ने झगड़े को बढ़ावा दिया

बताया जा रहा है कि कॉलेज के छात्रों की चौकीदार से लड़ाई का मामला सामने आ रहा है. आरोप है कि चौकीदार ने बाहर से दबंग लड़कों को बुलाकर कॉलेज में मारपीट और फायरिंग कराई. वहीं, नाराज छात्रों ने थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

स्कूल बना जंग का मैदान

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में इंटर में पढ़ने वाले छात्र दीपेश ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलेज से बाहर झगड़ा हुआ था. वहीं, सोमवार को दबंगों ने गैंग बनाकर स्कूल के अंदर फायरिंग, मारपीट की. छात्र दीपेश का आरोप है कि इसमें कॉलेज के ही एक चौकीदार रवि का भी नाम आ रहा है. जिसने बाहर से दबंग लड़कों को बुलाकर छात्रों पर हमला कराया.

दीपेश का आरोप है कि दबंग अपने साथ तमंचा और राइफल भी लाए थे. जिससे स्कूल के अंदर फायरिंग की. हालांकि इस घटना में 10 छात्र घायल हुए है. दीपेश ने बताया कि पहले बरौठ इलाके के लोगों से विवाद हुआ था. जो बाद में मामला रफा-दफा कर दिया था. दीपेश का कहना है कि वह यहां पढ़ाई करने के लिए आते हैं लड़ाई करने के लिए नहीं आते हैं.

छात्रा पर ताना तमंचा

लेकिन सोमवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज जंग का मैदान बन गया. जहां छात्र कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ दबंग लड़कों ने स्कूल के अंदर आकर पढ़ने वाले छात्रों की पिटाई की. इतना ही नहीं छात्राओं पर भी तमंचा तान दिया. इस घटना में 10 छात्र घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. वहीं, छात्राओं का भी कहना है कि लड़कियों पर तमंचा तान कर धक्का-मुक्की की गई और बदतमीजी की गई.

कॉलेज परिसर में फायरिंग कर दहशत फैलाई गई. बताया जा रहा है कि दबंग घटना करके फरार हो गए. तब पुलिस पहुंची है. घटना में बाहरी दबंग लड़कों ने छात्रों के एक गुट का सहयोग किया. इस घटना से आक्रोशित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने थाना विजयगढ़ का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

हमलावर 10 गिरफ्तार

पुलिस क्षेत्राधिकारी बरला सर्जना सिंह ने घटना को लेकर बताया कि विद्यालय में छात्रों के बीच झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसे कॉलेज के कर्मचारियों ने बढ़ावा दिया. हमलावर पक्ष के 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विद्यालय प्रशासन की ओर से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. हमले में शामिल शेष अन्य आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा. कानूनी विवेचना प्रचलित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola