Gorakhpur News: मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा को जमकर पीटा, घर में पड़ा मिला शव, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूरज बिहार के पास स्थित डोमखाना निवासी 46 वर्षीय कल्लू नगर निगम में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था. मामूली विवाद को लेकर कल्लू का अपने भतीजे से रविवार की रात विवाद हो गया.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य बिहार में मामूली विवाद में भतीजे द्वारा अपने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी भतीजे की तलाश में दबि‍श दी जा रही है. मृतक नगर निगम में सफाई कर्मी था.

विज्ञापन

मामला मारपीट तक आ गया

गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूरज बिहार के पास स्थित डोमखाना निवासी 46 वर्षीय कल्लू नगर निगम में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था. मामूली विवाद को लेकर कल्लू का अपने भतीजे से रविवार की रात विवाद हो गया. धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक आ गया. कल्लू के भतीजे बंटी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने चाचा को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. चोट लगने के बाद उपचार के लिए कल्लू अस्पताल नहीं गया. वह अपने घर चला गया.

‘तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी’

सोमवार सुबह जब कल्लू का दामाद घर पहुंचा तो उसने अपने ससुर को मरा पाया. उसने इसकी सूचना तत्काल तिवारीपुर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. इस मामले में क्षेत्राधिकारी कोतवाली विपुल कुमार सिंह ने बताया कि रव‍िवार की रात में चाचा और भतीजे के बीच विवाद हुआ था. उन्होंने बताया कि तहरीर मिलते ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: कुमार प्रदीप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola