नशे में धुत रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने महिला को छेड़ा, हुआ गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2020 10:15 AM
शराब के नशे में धुत एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर को सोमवार को पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
बक्सर : शराब के नशे में धुत एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर को सोमवार को पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने बताया कि अंजवित सिंह कॉलेज के पीछे गौतम नगर निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह शराब के नशे में धुत था. उसने अपने मुहल्ले की एक महिला के साथ उसके घर में घुस छेड़खानी की. महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. रिटायर्ड इंस्पेक्टर मूल रूप से दावथ थाने के नवाबगंज गांव का निवासी बताया जाता है.
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी
काराकाट रोहतास थाना क्षेत्र के सुग्गीबाल गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोग जख्मी हो गये. जख्मियों में एक पक्ष के तेगा सिंह व दूसरे पक्ष के दीनानाथ सिंह का इलाज सीएचसी गोडारी में कराया गया. थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि एक पक्ष के तेगा सिंह के बयान पर दीनानाथ सिंह सहित 10 लोगों व दूसरे पक्ष की ललिता देवी के बयान पर तेगा सिंह सहित 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
Posted By : Rajat Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










