ePaper

Diwali Photography Ideas: यादगार बनाएं दिवाली का यह त्यौहार, इन टिप्स की मदद से क्लिक करें ओसम फोटोज

Updated at : 11 Nov 2023 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Photography Ideas: यादगार बनाएं दिवाली का यह त्यौहार, इन टिप्स की मदद से क्लिक करें ओसम फोटोज

Diwali Photography Tips: अगर आप भी दिवाली के इस त्यौहार में अपनी जबरस्त फोटोज क्लिक कर धूम मचाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे फोटोग्राफी टिप्स देने वाले हैं जिनका इस्तेमाल कर आप काफी जबरदस्त तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे.

विज्ञापन
undefined
Diwali Photography Tips

आज हम आपको कुछ ऐसे फोटोग्राफी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल कर आप इस दिवाली के त्यौहार को काफी यादगार बना सकेंगे. इन टिप्स का इस्तेमाल कर आप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर ओसम फोटोज अपलोड कर धूम मचा सकेंगे. तो चलिए इन मजेदार टिप्स के बारे में जानते हैं.

undefined
लाइट की लें मदद

अगर आप दीवाली के दौरान जबरदस्त फोटोज क्लिक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लाइट्स की मदद लेनी चाहिए. दिवाली के दौरान चारों तरफ रौशनी होती ही है और आप इसका फायदा उठाकर काफी जबरदस्त तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं.

undefined
कैमरा टोन फिल्टर्स का करें इस्तेमाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें नैचुरल और आर्टिफिशियल लाइटिंग की मदद से आप एक वार्म और फेस्टिव एटमॉस्फेयर क्रिएट कर सकते हैं. अपने तस्वीरों में इस इफ़ेक्ट को देने के लिए आप कैमरा टोन फिल्टर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

undefined
न करें फ़्लैश का इस्तेमाल

अगर आप खूबसूरत फोटोज क्लिक करना चाहते हैं तो ऐसे में हम आपको सलाह देंगे कि आप कैमरा फ़्लैश का इस्तेमाल न करें. फोटोग्राफी के लिए हमेशा नेचुरल लाइट सोर्स पर भरोसा करें.

undefined
फोकस

अगर फोटोग्राफी करते समय आपका फोकस सही जगह पर हो तो ऐसे में आप काफी कमाल की तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे. अपने स्मार्टफोन में मैन्युअली टच करके फोकस कर लें या फिर ऑटो फोकस को सिलेक्ट कर लें.

undefined
ग्रिड लाइन्स की लें मदद

फोटोग्राफी के दौरान ग्रिड लाइन्स काफी मददगार साबित होती हैं. यह उस समय काम में आता है जिस समय आप फोटो के सेंटर और कैमरे की पॉजिशन को हाथ से बैलेंस नहीं कर पा रहे होते हैं. ऐसे हालात में यह ग्रिड लाइन्स की मदद से ऑब्जेक्ट को लाइन के हिसाब से सेट कर सकते हैं.

Also Read: Happy Dhanteras 2023 Wishes LIVE: मां लक्ष्मी और गणपति विराजें…यहां से भेजें धनतेरस की शुभकामनाएं
undefined
प्रैक्टिस और एक्सपीरियस आपको बनाएगा मास्टर

अगर आप फोटोग्राफी में मास्टर बनना चाहते हैं तो हम आपसे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें क्लिक करने की सलाह देंगे. ऐसा करने से आपकी लगातार प्रैक्टिस होती रहेगी. अपने फोटोग्राफी स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग तरह के ऑब्जेक्ट्स, टेक्निक्स और लाइटिंग कंडीशंस का इस्तेमाल करें.

undefined
HDR मोड में क्लिक करें तस्वीर

हाई डायनेमिक रेंज (एचडीआर) मोड के साथ, आप अलग-अलग लाइटिंग वाले वातावरण में बेहतरीन तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं, जो डार्क और ब्राइट दोनों एरियाज में डिटेल्स कैप्चर करने में मदद करेगा.

Also Read: Dhanteras 2023 Live : धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना होता है शुभ, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola