संदिग्ध अवस्था में अपने घर पर मृत पाये गये सदर अस्पताल के जिला लेखा प्रबंधक अरविंद अकेला

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 May 2020 1:52 PM

विज्ञापन

स्थानीय सदर अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी अरविंद कुमार अकेला 40 वर्ष की मौत बुधवार की रात्रि संदिग्ध अवस्था में हो गयी. मृतक रांची जिला के रहने वाले थे और वह गढ़वा सदर अस्पताल में जिला लेखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. समाचार के अनुसार बुधवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से गढ़वा सिविल सर्जन को दी थी.

विज्ञापन

गढ़वा : स्थानीय सदर अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी अरविंद कुमार अकेला 40 वर्ष की मौत बुधवार की रात्रि संदिग्ध अवस्था में हो गयी. मृतक रांची जिला के रहने वाले थे और वह गढ़वा सदर अस्पताल में जिला लेखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. समाचार के अनुसार बुधवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से गढ़वा सिविल सर्जन को दी थी. एसएमएस में लिखा था कि तबीयत खराब होने के कारण वे र्ऑफिस नहीं आ पायेंगे. सिविल सर्जन द्वारा उन्हें दवा लेने की सलाह दी गयी थी.

शाम होने पर अरविंद कुमार अकेला की पत्नी ने उनके मोबाइलल पर फोन किया पर बार-बार करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ. इसके बाद उनकी पत्नी ने इसकी सूचना डीपीएम को दी. डीपीएम सहित कई स्वास्थ्य कर्मी द्वारा अरविंद अकेला को फोन लगाया गया लेकिन फिर भी फोन वह नहीं उठा रहे थे. इसके बाद इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ एन के रजक को दी गयी. सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक, डीपीएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ चिनिया रोड स्थित मृतक अरविंद के आवास पर पहुंचे जह दरवाजा बंद पड़ा हुआ था.

Also Read: सूरत से वापस घर आ रहे युवक की रास्ते में हुई मौत, गढ़वा का रहने वाला था मृतक

आवाज लगाने के बाद भी वह नहीं उठे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ चिनिया रोड मृतक के आवास पर पहुंचे, और उनका घर का दरवाजा किसी तरह खुलवाया तो देखा कि अरविंद अपने बेड पर मृत पड़ा हुआ है. इसके बाद उनके रक्त की सैंपल जांच के लिए लिया गया. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. इसका खुलासा रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि अरविंद कुमार अकेला की मौत कोरोना के वजह से हुई है या अन्य बीमारी के कारण हुई है. घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola