ePaper

कोडरमा : राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करेगी दिव्यांग श्रेया

Updated at : 21 Dec 2023 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करेगी दिव्यांग श्रेया

पश्चिम बंगाल भाजपा की महामंत्री शशि अग्रिहोत्री चंदवारा पहुंची. यहां उन्होंने महिलाओं के साथ बैठक की. बैठक में भारत संकल्प यात्रा, पीएम उज्ज्वला योजना, हर घर जल नल योजना, शौचालय समेत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को बताया.

विज्ञापन

कोडरमा : जीवन में परिस्थितियां कितनी ही कठिन क्यों न हो, लेकिन मन में कुछ करने का जज्बा, इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास प्रबल हो, तो न दिव्यांगता बाधा बनती है और न ही गरीबी आड़े आती है. इसे सिद्ध कर दिखाया है कोडरमा जिला तीरंदाजी संघ अंतर्गत संचालित फोकस एंड फेथ तीरंदाजी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक विशाल सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांग बालिका तीरंदाज श्रेया कुमारी ने. बचपन में ही एक पैर पोलियो का शिकार होने के बाद भी श्रेया ने अपने हौसलों और इरादों के बल पर ऊंची उड़ान भरने की तैयारी कर रखी थी. श्रेया को 24 से 29 दिसंबर तक पंजाब के पटियाला में होनेवाली राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है़ कोडरमा की करमा निवासी श्रेया कुमारी पिता रूपेश कुमार की एक छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है. मां कंचन बाला है़ श्रेया ने महज आठ महीना पहले तीरंदाजी की शुरुआत की और आज वह तीरंदाजी के राष्ट्रीय पटल पर दस्तक दे रही है.

पश्चिम बंगाल भाजपा की महामंत्री पहुंची चंदवारा

पश्चिम बंगाल भाजपा की महामंत्री शशि अग्रिहोत्री चंदवारा पहुंची. यहां उन्होंने महिलाओं के साथ बैठक की. बैठक में भारत संकल्प यात्रा, पीएम उज्ज्वला योजना, हर घर जल नल योजना, शौचालय समेत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को बताया़ शशि अग्निहोत्री ने कहा महिला मोर्चा को मजबूत करना है और झारखंड से राजद, कांग्रेस और झामुमो की गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकना है. उन्होंने कहा कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचना है़ मौके पर महिला प्रदेश महामंत्री मंजूलता दुबे, महिला जिलाध्यक्ष कामिनी देवी, जिला महामंत्री कविता कुमारी, जिला महामंत्री सविता देवी, जिला मंत्री बेबी देवी, मंडल अध्यक्ष प्रमिला देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा, महेंद्र पंडित, मुखिया रामदेव यादव, भुनेश्वर पंडित, महिला प्रखंड अध्यक्ष शहोद्री देवी, अनीता देवी, गीत देवी, सावित्री देवी, सविता देवी आदि मौजूद थे.

Also Read: कोडरमा के मरकच्चो में दो घरों से लाखों के जेवरात व सामान की चोरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola