दिलीप कुमार की ये फिल्में कभी नहीं हो पाई रिलीज, एक मूवी में अजय देवगन के साथ करने वाले थे काम, जानिए नाम

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Jul 2023 10:06 AM

विज्ञापन

दिलीप कुमार की कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्में 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा जमुना', 'राम और श्याम', 'नया दौर', 'मधुमती', 'क्रांति, विधाता', 'शक्ति' और 'मशाल' है. लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी है, जो आज तक रिलीज नहीं हुई.

विज्ञापन

Dilip Kumar 2nd Death Anniversary: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 यानी आज के ही दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्हें उद्योग में सबसे सफल फिल्म सितारों में से एक के रूप में जाना जाता है. एक्टर को फिल्मों में गंभीर रोल निभाने की वजह ‘ट्रेजेडी किंग’ भी कहा जाता था. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था, लेकिन ऐसी कुछ फिल्में थी जो कभी रिलीज नहीं हुई.

फिल्म कलिंगा रह गई अधूरी

दिलीप कुमार की कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्में ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘राम और श्याम’, ‘नया दौर’, ‘मधुमती’, ‘क्रांति, विधाता’, ‘शक्ति’ और ‘मशाल’ है. लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी है, जो आज तक रिलीज नहीं हुई. 1992 में एक्टर ने फिल्म कलिंगा के साथ निर्देशक के क्षेत्र में कदम रखा था. हालांकि इसे बाद में बन्द कर दिया था. इसमें शिल्पा शिरोडकर, राज बब्बर, राज किरण, मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे स्टार्स थे. फिल्म की घोषणा फिल्म निर्माता सुधाकर बोकाडे ने 1992 में की थी. बाद में देरी के बाद, फिल्म अधूरी रह गई और बाद में बंद कर दी गई.

https://www.instagram.com/p/CRBhHHlFreW

फिल्म आग का दरिया नहीं हो पाई रिलीज

50 के दशक में रमेश सहगल ने दिलीप कुमार और नूतन बहल को फिल्म शिकवा के लिए साइन किया था. ये एक रोमांटिक फिल्म थी और इसमें एक्टर राम के किरदार में नजर आने वाले थे. जबकि नूतन उनकी प्रेमिका इंदु की भूमिका में थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई. इसके अलावा 1995 की फिल्म आग का दरिया पूरी होने के बावजूद रिलीज नहीं हुई. इसमें दिलीप कुमार, रेखा, राजीव कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे थे.

Also Read: Salaar Cast Fees: प्रभास के सामने चुटकी भर है श्रुति हासन की फीस, रकम जानकर आंखें फटी रह जाएंगी, जानें यहां

फिल्म जानवर हो गई थी डिब्बाबंद

वहीं, दिलीप कुमार और सुरैया स्टारर फिल्म जानवर कभी रिलीज नहीं हो पाई. जबकि साल 2001 में दिलीप कुमार ने अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म असर – द इम्पैक्ट में काम करना शुरू किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डिब्बाबंद हो गई. बता दें कि दिलीप कुमार को फिल्मों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था. उन्हें 1994 में सिनेमा के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola