धनबाद : नगर निगम ने शुरू की छठ तालाबों की सफाई, स्पेशल ड्राइव चलाकर की जा रही तालाबों की सफाई

Updated at : 31 Oct 2023 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : नगर निगम ने शुरू की छठ तालाबों की सफाई, स्पेशल ड्राइव चलाकर की जा रही तालाबों की सफाई

महापर्व छठ को लेकर नगर निगम ने सोमवार से तालाबों की सफाई शुरू कर दी है. इसके लिए अलग से टीम बनायी गयी है. तालाबों की सफाई तीन चरणों में होगी.

विज्ञापन
  • दीपावली के बाद होगी दूसरे फेज की सफाई

सुधिर सिन्हा, धनबाद : महापर्व छठ को लेकर नगर निगम ने सोमवार से तालाबों की सफाई शुरू कर दी है. इसके लिए अलग से टीम बनायी गयी है. तालाबों की सफाई तीन चरणों में होगी. पहले चरण में तालाबों से जलकुंभी- प्रतिमाएं तथा कचरा निकाला जायेगा. दीपावली के बाद दूसरे चरण की सफाई शुरू होगी. वहीं तीसरे चरण में छठ के एक दिन पहले तालाबों की सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव किया जायेगा.

सोमवार से रानीबांध धैया व लोहारकुली में सफाई शुरू की गयी. बरमसिया तालाब में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. तालाब से गाद निकालने के लिए पानी निकाला गया है. इस बार तालाब में पानी की समस्या होगी. व्रतियों को यहां छठ करने में परेशानी हो सकती है. यही स्थिति मनईटांड़ छठ तालाब की है. यहां भी पानी की समस्या है.

Also Read: धनबाद : गार्डों को बंधक बनाकर अपराधियों ने पांच लाख का लोहा लूटा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola