धनबाद में अपराधियों का आतंक: शहबाज सिद्दीकी नामक शख्स की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

मृतक शहबाज सिद्दीकी पप्पू मंडल का दोस्त है और वह उसके साथी कोयले का काम करता था. घटना के दिन वह रात में पप्पू मंडल और उनके साथियों के साथ विकास नगर गया हुआ था.

विज्ञापन

धनबाद में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के नया बाजार निवासी शहबाज सिद्दीकी नामक शख्स की अपराधियों ने बैंक मोड़ स्थित विकासनगर छठ तालाब के पास गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की है. घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक पप्पू मंडल का दोस्त है और वह कोयले का काम करता था. घटना के दिन वह रात में पप्पू मंडल और उनके साथियों के साथ विकास नगर गया हुआ था. उसी दौरान ये घटना घटी. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है.

रिपोर्ट- नीरज अंबष्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola