Jharkhand news: निषेधाज्ञा के बावजूद गिरिडीह में किसान मंच ने निकाली रैली, पुलिस से उलझे

Updated at : 23 Feb 2022 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand news: निषेधाज्ञा के बावजूद गिरिडीह में किसान मंच ने निकाली रैली, पुलिस से उलझे

jharkhand news: गिरिडीह में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद किसान मंच ने रैली निकाली. इस दौरान पुलिस प्रशासन के समझाने के बावजूद रैली में शामिल लोग पुलिस से उलझ गये. पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. इस मामले में मंच के जिलाध्यक्ष समेत 50 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है.

विज्ञापन

Jharkhand news: गिरिडीह जिले में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू रहने के बावजूद किसान मंच ने मंगलवार को रैली निकाली. जिसे जिला प्रशासन ने गिरिडीह स्टेडियम के पास रोक दिया. इसके बाद रैली में शामिल कुछ लोग प्रशासन से उलझ गये. जवानों से धक्का – मुक्की भी की. इसके बाद प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह समेत अन्य लोगों को मुफस्सिल थाना लेकर आयी. इस दौरान आधा घंटा तक अफरा – तफरी का माहौल रहा.

जमीन के दाखिल-खारिज समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे किसान मंच के लोग जमीन के दाखिल-खारिज में धांधली, समय पर लोगों का काम नहीं होने जैसे मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने के लिए झंडा मैदान से समाहरणालय के लिए निकले थे. सभी पपरवातांड स्थित समाहरणालय जा रहे थे. इसी दौरान एसडीएम विशालदीप खलखो, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने जुलूस निकाल रहे लोगों को समझाया कि गिरिडीह में निषेधाज्ञा है.

पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

पुलिस प्रशासन लोगों को समझा रहे थे कि यहां पर किसी प्रकार के जुलूस, धरना, प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध है. ऐसे में आप यह जुलूस नहीं निकाल सकते. प्रशासन द्वारा समझाये जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए और पुलिस से उलझ गये और पुलिस के साथ धक्का – मुक्की करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए किसान मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह समेत अन्य को थाना लायी.

Also Read: विधायक महेंद्र सिंह हत्याकांड में CBI जांच की गति बेहद धीमी, 17 साल में 18 को ही कोर्ट में कर पायी पेश
अवधेश सिंह समेत 50 लोगों पर मामला दर्ज

इस बाबत मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम ने बताया कि निषेधाज्ञा के बावजूद किसान मंच की ओर से रैली निकाली गयी थी, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया. इसको लेकर पुलिस ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे अवधेश सिंह समेत 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अंचलाधिकारी रविभूषण के आवेदन पर थाने में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola