धनबाद : धैया से सिंफर तक नाला की डिजाइन पर लगी मुहर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Feb 2024 5:39 AM

विज्ञापन

धैया सड़क पर जल जमाव को लेकर धनबाद जिला प्रशासन के स्तर से आइआइटी आइएसएम, पथ निर्माण विभाग व नगर निगम की संयुक्त कमेटी बनायी गयी है.

विज्ञापन

धनबाद : धैया सड़क पर जल जमाव की निकासी के लिए कंसल्टेंट क्यूब द्वारा बनायी गयी डिजाइन पर आइआइटी आइएसएम, आरसीडी व नगर निगम ने मुहर लगा दी है. इसका प्राक्कलन तैयार करने के लिए रांची के कंसल्टेंट क्यूब को ही टेंडर दिया गया है. डीपीआर तैयार होने के बाद टेंडर निकलेगा. कंसल्टेंट क्यूब ने जो डिजाइन प्रस्तुत किया है, उसमें धैया से सिंफर तक लगभग एक किलोमीटर तक नाला बनेगा. जहां सड़क ऊंची है, वहां ह्यूज पाइप व जहां सड़क नीची होगी वहां आरसीसी ड्रेन बनेगा. समिति द्वारा डिजाइन अप्रूव होने के बाद उपायुक्त ने भी डिजाइन पर अपनी सहमति दे दी है. अब कंसल्टेंट क्यूब इसका डीपीआर बनायेगा.

डीएमएफटी फंड से एक किमी तक बनेगा नाला

डीएमएफटी फंड से धैया से सिंफर तक नाला का निर्माण होगा. धैया से सिंफर तक लगभग एक किलोमीटर का नाला बनेगा. नाला को सिंफर के नाला से मिलाया जायेगा. धैया सड़क पर जल जमाव को लेकर धनबाद जिला प्रशासन के स्तर से आइआइटी आइएसएम, पथ निर्माण विभाग व नगर निगम की संयुक्त कमेटी बनायी गयी है. तीनों विभागों को मिलकर जल जमाव की निकासी पर निर्णय लेना था. आइआइटी आइएसएम की टेक्निकल टीम ने सड़क पर जल-जमाव के निदान को लेकर हर बिंदु पर सर्वे किया था.

Also Read: धनबाद में झारखंड बंद का नहीं पड़ा असर, सतर्क रही पुलिस

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola