Bihar: जमुई में पेड़ से टंगा मिला किशोर का शव, एक दिन पहले घर से निकलने के बाद हुआ था लापता

Updated at : 07 Jul 2022 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: जमुई में पेड़ से टंगा मिला किशोर का शव, एक दिन पहले घर से निकलने के बाद हुआ था लापता

जमुइ में एक किशोर का शव पेड़ से टंगा हुआ मिला. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. किशोर बुधवार देर शाम से लापता था. गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

बिहार के जमुई जिला में एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला. शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना झाझा के महापुर पंचायत के धोबियाकुरा गांव की है जहां गुरुवार को किशोर का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पेड़ से टंगा हुआ मिला किशोर का शव

धोबियाकुरा गांव में ग्रामीणों ने पेड़ से एक किशोर के शव को टंगा हुआ पाया. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गयी. मृतक की पहचान समीर अंसारी के रूप में की गयी है जो मोहम्मद नौसाद का पुत्र है. मृतक की उम्र करीब 11 साल अनुमानित है. शव मिलने की बात सुनते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद व झाझा थाना के थानाध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया.

मौत के मामले की होगी जांच

छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. अधिकारी ने बताया कि शव को गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से उतारा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि किशोर का शव पेड़ से लटक रहा था. पुलिस के आने से पहले ही ग्रामीणों ने ही उसके शव को पेड़ से नीचे उतार लिया था. पूरे मामले की जांच चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत पर से पर्दा हटेगा. बताया कि किशोर बुधवार शाम से ही लापता था. घर से निकलने के बाद वो वापस नहीं आया. उसका शव गुरुवार को पाया गया.

Also Read: Bihar: चलती इंटरसिटी में रेल पुलिस के जवानों ने टीटीई को जमकर पीटा! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मृतक के पिता बोले

मृतक के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शव मिलने की जानकारी मिली तो तेजी से सभी उस ओर दौड़े. पाया कि बेटे का शव पेड़ से टंगा हुआ था. ये देख वो बेसुध हो गये. ग्रामीणों ने मिलकर उसके शव को नीचे उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola