सलमान खान की एक्ट्रेस ने करवाया बिकिनी में फोटोशूट, फैंस ने सोशल मीडिया पर कर दी कमेंट्स और रिएक्शन की बारिश

Updated at : 11 Dec 2020 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान की एक्ट्रेस ने करवाया बिकिनी में फोटोशूट, फैंस ने सोशल मीडिया पर कर दी कमेंट्स और रिएक्शन की बारिश

Daisy Shah Latest Photoshoot, Daisy Shah Bikini Photoshoot, Daisy Shah in Maldives, Daisy Shah beach photoshoot: अभिनेता सलमान खान की फिल्म जय हो से अपने बॉलीवुड कैरियर से शुरूआत करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह (Daisy Shah) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही है. डेजी शाह लगातार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में डेजी शाह (Daisy Shah Video) बीच पर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बीच पर बिकिनी में कैप लगाकर पोज दे रही हैं. हालांकि, तस्वीरों में खास बात यह है कि एक्ट्रेस का कैप में मुंह छिपा हुआ है, जिससे उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है.

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान की फिल्म जय हो से अपने बॉलीवुड कैरियर से शुरूआत करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह (Daisy Shah) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही है. डेजी शाह लगातार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में डेजी शाह (Daisy Shah Video) बीच पर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बीच पर बिकिनी में कैप लगाकर पोज दे रही हैं. हालांकि, तस्वीरों में खास बात यह है कि एक्ट्रेस का कैप में मुंह छिपा हुआ है, जिससे उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CIe_Jhlj-_H/

फैंस कर रहे हैं तरह तरह के कमेंट

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “जादू पर विश्वास रखें.” डेजी शाह की वायरल तस्वीरों पर फैंस के ढेर सारे कमेंट आ रहे हैं. एक फैंन ने लिखा है आपका जादू चल गया, वहीं एक यूजर ने लिखा है मालदीव में खूबसूरती की बारिश हो रही है. इसके अलावा कई रिएक्शन भी फैंस द्वारा दिए जा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CIh_GYZj1tN/

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं डेजी

डेजी शाह ने ‘जय हो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. स फिल्म में उन्होंने एक गुजराती लड़की का किरदार निभाया था. हालंकि इस फिल्म में सलमान खान के बाद भी फिल्मों दर्शकों को अपनी और खिंच नहीं पाई. इसके बाद वो वाली एक्ट्रेस हेट स्टोरी 3 और रेस 3 में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा डेजी शाह अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं. आपको बता दें डेजी मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के डांस ग्रुप में बैकग्राउंड डांसर थी, वो तेरे नाम, रन जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रुप में नजर आ चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CIk0PpGDvCi/

मालदीव बना बॉलीवुड सितारों का फेवरेट डेस्टिनेशन

इससे पहले वरुण धवन, कैटरीना कैफ, तापसी पन्नू, हिना खान, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा और मौनी रॉय भी मालदीव में वेकेशन के लिए जा चुके हैं. इन सभी सितारों की सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.

इस फिल्म से मिलने वाला था डेजी को ब्रेक

डेजी शाह ने फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर की सहेली का रोल ऑफर हुआ जिसे उन्होंनें ठुकरा दिया था, और साउथ की फिल्मो में चली गयीं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola