ePaper

बिहार के बीमार शिक्षक को अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने एकाउंट कर दिया खाली

Updated at : 26 Jun 2022 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के बीमार शिक्षक को अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने एकाउंट कर दिया खाली

नालंदा के एक बीमार शिक्षक ने अभिनेता सोनू सूद से इलाज के लिए मदद मांगी थी. जिसके बाद साइबर अपराधियों ने शिक्षक को फोन कर अपना शिकार बना लिया. अपराधियों शिक्षक का बैंक अकाउंट खाली कर दिया है.

विज्ञापन

फिल्म अभिनेता सोनू सूद से लोग अक्सर मदद मांगते रहते है और सोनू अपने स्तर पर लोगों की मदद भी करते हैं. लेकिन बिहार के एक बीमार शिक्षक को सोनू सूद से मदद मांगना महंगा पड़ गया. यहां साइबर अपराधियों ने शिक्षक के बैंक खाते से सारे रुपये ही उड़ा दिए. मामला नालंदा के द्वारिका नगर मोहल्ले का है.

ऑक्सीजन सपोर्ट पर है शिक्षक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक शुभम कुमार पिछले एक साल से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे है. वर्ष 2021 में कोरोना के कारण फेफड़ा पूरी तरह से संक्रमित हो गया था. जिसके बाद चेन्नई स्थित एमजीएम हेल्थकेयर ने उनके फेफड़ों के ट्रांसप्लांट के लिए 45 लाख रुपए की मांग की. बीमार होने के बाद से वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर बिहारशरीफ में किराए के मकान पर रह रहे है.

अभिनेता सोनू सूद से मांगी थी मदद 

शिक्षक शुभम कुमार ने अपने इलाज के लिए राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई पर कहीं से कोई मदद नहीं मिली. जिसके बाद उन्होंने मदद की आस में ट्वीट कर सोनू सूद से गुहार लगाई. शनिवार की देर शाम उसके मोबाइल पर किसी अनजान शख्स ने फोन किया और अपने आप को सोनू सूद का मैनेजर बताया. फिर एक लिंक भेज कर उस पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा.

एकाउंट से दो हजार रुपये गायब 

शिक्षक को अनजान शख्स की बातों से कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपने बैंक एकाउंट में दो हजार रुपए छोड़कर सारा रुपए अपने भाई के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया. उसके बाद उन्होंने दिए गए लिंक को डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन की प्रकिया किया तो कुछ देर बाद उनके एकाउंट से बचे हुए दो हजार रुपये भी गायब हो गए.

Also Read: बिहार में 32 साल की उम्र में युवक ने रचाई 12 शादी, खुद को बताता था कुंवारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्या कहती है शिक्षक की मां 

पीड़ित शिक्षक की मां का कहना है की उनका पुत्र जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. प्रतिदिन चार घंटे के लिए आक्सिजन सपोर्ट पर रखना पड़ता है. घर में एक मात्र कमाने वाला सदस्य शुभम ही था जो कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. लेकिन इसके बीमार होने के बाद घर में आमदनी नहीं है. पुत्र के इलाज के लिए हम अपना घर तक बेच चुके हैं. अब बस इंतेजार कर रहे की कोई रहनुमा आकर इसके इलाज में हमारी मदद कर दे.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola