ePaper

CUET UG 2023: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 मार्च, cuet.samarth.ac.in पर जल्दी करें आवेदन

Updated at : 29 Mar 2023 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
CUET UG 2023: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 मार्च, cuet.samarth.ac.in पर जल्दी करें आवेदन

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी 2023 रजिसट्रेशन प्रक्रिश्स 30 मार्च, 2023 को समाप्त हो रही है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि समय खत्म होने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें. अंतिम समय में वेबसाइट क्रैश होने, भुगतान आदि में परेशानी होती है. आवेदन के लिए आगे डायरेक्ट लिंक दिया गया है.

विज्ञापन

CUET UG 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 30 मार्च, 2023 को सीयूईटी यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगी. इच्छुक स्टूडेंट्स जो कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीयूईटी की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. .

CUET UG 2023: फीस भुगतान की आखिरी तारीख 30 मार्च

सीयूईटी यूजी 2023 के लिए फीस भरने की अंतिम तिथि भी 30 मार्च, 2023 तक ही है. करेक्शन विंडो 1 अप्रैल को खुलेगी और 3 अप्रैल, 2023 को बंद होगी. परीक्षा शहर की घोषणा 30 अप्रैल, 2023 को की जाएगी.

CUET UG 2023: परीक्षा 21 मई 2023 को

एडमिट कार्ड मई 2023 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होगा और परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी.

Also Read: JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड को लेकर फर्जी सूचनाओं पर NTA ने जारी किया अलर्ट, जानें
CUET UG 2023: आवेदन करने का तरीका

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • CUET UG की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी यूजी 2023 लिंक पर क्लिक करें.

  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और खाते में लॉग इन करें.

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक

सीयूईटी यूजी 2023 के लिए आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

CUET UG 2023: फीस चुने गये सब्जेक्ट के आधार पर

सीयूईटी (यूजी) 2023 के लिए उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर शुल्क लिया जाएगा. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार सीयूईटी की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola