CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए फिर से खुली आवेदन विंडो, इस तारीख से भर सकेंगे फॉर्म

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन उम्मीदवारों को मौका देने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG की एप्लिकेशन विंडो फिर से खोल दी है, जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था.
CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन उम्मीदवारों को मौका देने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG की एप्लिकेशन विंडो फिर से खोल दी है, जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था. वो इस CUET UG 2023 के लिए 9 से 11 अप्रैल के बीच cuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि को रात 11 बजे तक फॉर्म जमा कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा.
सीयूईटी यूजी 2023 एप्लिकेशन विंडो को फिर से खोलने की घोषणा करते हुए, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट किया: कई छात्रों के अनुरोध के बाद, हमने रविवार, सोमवार और मंगलवार को सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया है. मंगलवार (11 अप्रैल 2023) को रात 11 बजकर 59 मिनट पर बंद होगा. छात्रों से अधिक जानकारी के लिए https://cuet.samarth.ac.in पर जाने का अनुरोध किया जाता है.
एनटीए ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले अपना पंजीकरण पूरा कर लिया था, लेकिन फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे, और नए उम्मीदवारों को इस विंडो के दौरान अपने फॉर्म जमा करने की अनुमति है. इसके अलावा, नए विश्वविद्यालयों/संस्थानों ने सीयूईटी में शामिल होने का फैसला किया है और उम्मीदवार विंडो के दौरान इन नए संस्थानों/पाठ्यक्रमों को चुन सकते हैं. सूची नोटिस में उपलब्ध है.
जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही 10 विषयों / परीक्षणों का चयन किया है, वे इस अवधि में अपने पहले चुने गए विषयों / परीक्षणों को बदल / हटा भी सकते हैं. हालांकि, अधिक विषयों (परीक्षण) का चयन करने के लिए एक अतिरिक्त शुल्क (यदि लागू हो) उम्मीदवार द्वारा भुगतान किया जाएगा. उम्मीदवार ध्यान दें कि एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










