CUET PG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की डेट्स रिलीज, जानें किस दिन से होगी परीक्षा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Apr 2023 4:15 PM

विज्ञापन

CUET PG 2023: यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार, ने बताया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-स्नातकोत्तर (सीयूईटी पीजी 2023) परीक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

CUET PG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-स्नातकोत्तर परीक्षा (CUET PG 2023) 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी. यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सीयूईटी की घोषणा की. इससे पहले, सीयूईटी पीजी 2023 पंजीकरण की तारीख 5 मई, 2023 तक बढ़ा दी गई थी, जो शुरू में 19 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी. उम्मीदवार 6 मई से 8 मई, 2023 के बीच अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे.


CUET PG 2023: एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

यूजीसी अध्यक्ष ने इसके साथ ही सीयूईटी पीजी 2023 के लिए आवेदन किए या कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना के लिए प्रवेश परीक्षा पोर्टल, cuet.nta.nic.in के साथ-साथ एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in पर समय-समय पर नियमित रूप से विजिट करते रहें.

पहले एग्जाम सिटी स्लिप और फिर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे

बता दें कि जून 2023 के पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान आयोजित किए जाने वाले सीयूईटी पीजी 2023 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले एग्जाम सिटी स्लिप और फिर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसे कैंडीडेट्स परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे. आमतौर पर एनटीए की विभिन्न परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा शुरू होने की तिथि से एक सप्ताह पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किया जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola