CUET PG 2023: 9 से 11 जून की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डाउनलोड लिंक यहां चेक करें

सीयूईटी पीजी 2023 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 9 से 11 जून, 2023 के लिए जारी की गई है. डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है. चेक करें...
CUET PG 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने 7 जून, 2023 को CUET PG 2023 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है. एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 9, 10 और 11 जून, 2023 को निर्धारित परीक्षा के लिए जारी की गई है. उम्मीदवार आधिकारिक माध्यम से इंटिमेशन स्लिप सीयूईटी पीजी की साइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
सीयूईटी पीजी परीक्षा में लगभग 1.86 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपनी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं.
एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में एग्जाम के शहर के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान चुनी गई तारीख, परीक्षा की शिफ्ट और विषयों/परीक्षा पत्रों के बारे में भी जानकारी मिलती है. एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
-
एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा शहर सूचना पर्ची पर क्लिक करें.
-
लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
-
सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक कर डाउनलोड कर लें.
-
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
आधिकारिक सूचना के अनुसार, 09, 10 और 11 जून 2023 को होने वाले सीयूईटी (पीजी) – 2023 के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
CUET PG 2023 Exam city intimation slip डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
CUET PG 2023 ऑफिशियल नोटिफिकेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




