CUET PG 2023 एडमिट कार्ड cuet.nta.nic.in पर जारी, download link यहां चेक करें

CUET PG Admit Card 2023 Released: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम से जुड़े सभी जरूरी डिटेल यहां चेक करें.
CUET PG Admit Card 2023 released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने 3 जून, 2023 को CUET PG एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है.जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में उपस्थित होंगे, वे इसे CUET PG की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिनकी परीक्षा 5 जून से 8 जून, 2023 के बीच होनी है. एनटीए 5 जून से 17 जुलाई, 2023 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से तीन शिफ्ट सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगा : शिफ्ट 1 में 08:30 ए.एम. 10:30 A.M, शिफ्ट 2: 12:00 दोपहर से 02:00 P.M. और शिफ्ट 3: 03:30 अपराह्न से 05:30 अपराह्न बजे तक.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
CUET PG Admit Card 2023 एडमिट कार्ड डानलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड की एक प्रति सुरक्षित रखें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसे अच्छी स्थिति में रखें. अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
CUET PG 2023 से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










