सीएसजेएमयू कानपुर के छात्र प्रभव ने गेट एग्जाम में लाया ऑल इंडिया तीसरी रैंक, विवि के कुलपति ने दी बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2023 9:28 PM
आईआईटी कानपुर ने GATE 2023 परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद अब गेट टॉपर्स लिस्ट 2023 भी जारी कर दी है. सीएसजेएमयू कानपुर के छात्र प्रभव ने गेट एग्जाम में ऑल इंडिया तीसरी रैंक लाया है.
कानपुर. छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के बीटेक (कम्प्यटूर साइंस) अंतिम वर्ष के छात्र प्रभव वर्मा ने अपने अथक मेहनत की बदौलत गेट 2023 परीक्षा में देश भर में विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है. प्रभव ने GATE 2023 परीक्षा में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है. प्रभव ने 100 अंकों के पूर्णांक में कुल 91.3 अंक हासिल कर देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपने लिए अवसर तलाश लिए हैं. प्रभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके विश्ववास का ही नतीजा है कि इस परीक्षा के लिए मेहनत कर सका. प्रभव के पिता डॉ दीपक वर्मा सीएसजेएमयू में ही कंम्प्यूटर साइंस विभाग में सहायक आचार्य के तौर पर कार्यरत हैं. प्रभव की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने उनको बधाई दी है.
आईआईटी कानपुर ने GATE 2023 परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद अब गेट टॉपर्स लिस्ट 2023 भी जारी कर दी है. संस्थान ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए गेट) 2023 के विभिन्न पेपरों/सेक्शंस में अधितम अंक (स्कोर सहित) प्राप्त करने वाले उम्मीवारों की सूची जारी कर दी है. ऐसे में जो उम्मीदवार गेट 2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना नाम आईआईटी कानपुर द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, gate.iitk.ac.in पर जारी गेट 2023 टॉपर्स लिस्ट में देख सकते हैं.
-
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग- जोशी यश किशोरभाई- 988 स्कोर
-
कृषि इंजीनियरिंग- अंशिका राय- 1000 अंक
-
वास्तुकला और योजना- श्रेया भारद्वाज-1000 अंक
-
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग- तांडव शेष तलपा साई सुनकारा- 1000 अंक
-
बायोटेक्नोलॉजी ऐश्वर्या के- 1000 स्कोर
-
केमिकल इंजीनियरिंग- रोहित भगत कलवार- 1000 अंक
-
केमिस्ट्री- अतनु दास- 981 स्कोर
-
सिविल इंजीनियरिंग- सुबन कुमार मिश्रा- 1000 अंक
-
कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी- जयदीप सुधाकर अधिक- 1000 अंक
-
पारिस्थितिकी और विकास- कार्तिक त्रिक्कादेरी- 1000 अंक
-
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- भंवर सिंह चौधरी- 1000 अंक
-
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- सिद्धार्थ सभरवाल- 1000 अंक
-
इंजीनियरिंग विज्ञान: ठोस यांत्रिकी और ऊष्मप्रवैगिकी- अंशुमान- 952 अंक
-
पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग- देवेंद्र पाटिल और मनीष कुमार बंसल- 953 (दोनों) स्कोर
-
भूविज्ञान और भूभौतिकी: भूभौतिकी- शुभम बनिक- 1000 अंक
-
भूविज्ञान और भूभौतिकी: भूविज्ञान-मनीष सिंह- 1000 अंक
-
जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग- सौरव कुमार- 1000 अंक
-
मानविकी और सामाजिक विज्ञान: अर्थशास्त्र- वी गौरव- 989 अंक
-
मानविकी और सामाजिक विज्ञान: मनोविज्ञान- दीप्ति दिलीप मोर- 1000 अंक
-
मानविकी और सामाजिक विज्ञान: भाषाविज्ञान- कीर्तन नायर- 1000 अंक
-
मानविकी और सामाजिक विज्ञान: दर्शनशास्त्र- श्रीराम के एन- 1000 अंक
-
मानविकी और सामाजिक विज्ञान: समाजशास्त्र- तेजस्वी कम्बोज-943 अंक
-
मानविकी और सामाजिक विज्ञान: अंग्रेजी- सायंतन पहाड़ी- 1000 अंक
-
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग- आकाश श्रीवास्तव- 968 स्कोर
-
जीवन विज्ञान: जैव रसायन और वनस्पति विज्ञान-अद्विता शर्मा-1000 अंक
-
गणित-सुवेंदु कार- 941 स्कोर
-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- आर्यन चौधरी- 1000 अंक
-
मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग- आशुतोष कुमार यादव- 973 स्कोर
-
माइनिंग इंजीनियरिंग- उदित जायसवाल- 973 स्कोर
-
नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग- शिवम रंजन- 1000 स्कोर
-
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग- महमदतौकीर अलाउद्दीनभाई कारीगर- 963 स्कोर
-
भौतिकी- अरुणेंद्र कुमार वर्मा- 1000 अंक
-
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग- एसएच गौतम गुडिमेला- 938 स्कोर
-
सांख्यिकी- निखिलेश राजरामन- 1000 अंक
-
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस- अमित कुमार पांडे- 1000 अंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










