ePaper

CRPF जवान ने अपने साथियों पर बरसायी गोलियां, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Updated at : 29 Jan 2021 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
CRPF जवान ने अपने साथियों पर बरसायी गोलियां, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने शुक्रवार को अपने ही साथियों पर गोलियां बरसा दीं. इस हमले में एक जवान की मौत की गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मामला जगदलपुर के केशलूर स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुआ.

मीडिया रिपोर्ट में जगदलपुर जिले के एएसपी ओपी शर्मा के हवाले से बताया जा रहा है कि केशलूर के पास सीआरपीएफ 241वीं बटालियन का सेडवा में कैम्प स्थित हैं. इसी कैंप के जवान ने साथियों पर गोली चलायी है. जानकारी के मुताबिक, जवान गिरीश कुमार मानसिक रूप से परेशान था. किसी बात को लेकर अपने साथियों से विवाद होने पर गिरीश कुमार ने गुस्से में अपनी ही बदूंक से साथी जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

गोली चलने की आवाज सुनते ही कैम्प में मौजूद जवान घटनास्थल पर पहुंचे. जहां एक साथी को मृत पाया गया. वहीं, घायल जवानों को प्रारभिक उपचार के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया है. फिलहाल घटना के बारे में अभी विस्तृत जानकारी देने से वरीय अधिकारी बच रहे हैं.

Also Read: गाजियाबाद में जज ने की खुदकुशी!, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola