Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल छोड़ सऊदी अरब के क्लब से जुड़े रोनाल्डो, एक साल में 200 मिलियन डॉलर की कमाई
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Dec 2022 10:44 AM
अल नासर ने पांच बार के बैलन डिओर विजेता रोनाल्डो की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है जिसमें वह टीम की जर्सी पकड़े हुए हैं. रोनाल्डो ने इससे पहले इस क्लब के साथ जून 2025 तक करार किया.
पुर्तगाल के सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो मोटी धनराशि पर सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नासर से जुड़ गए हैं. जिसे मध्य पूर्व के फुटबॉल के लिए बड़ी घटना माना जा रहा है लेकिन इससे यूरोप का दिग्गज खिलाड़ी खेल के शीर्ष मंच से गायब हो जाएगा.
रोनाल्डो ने 2025 तक किया करार
अल नासर ने पांच बार के बैलन डिओर विजेता रोनाल्डो की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है जिसमें वह टीम की जर्सी पकड़े हुए हैं. रोनाल्डो ने इससे पहले इस क्लब के साथ जून 2025 तक करार किया. क्लब ने कहा, इस करार से न सिर्फ क्लब को अच्छी सफलताएं हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि इससे हमारी लीग, हमारे देश और भविष्य की पीढ़ियों को भी सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा मिलेगी.
रोनाल्डो को होगी सलाना 200 मिलियन डॉलर की कमाई
इस 37 वर्षीय फुटबॉल स्टार रोनाल्डो का यह करियर का अंतिम करार हो सकता है जिसके लिए उन्हें मोटी धनराशि मिलेगी. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुर्तगाल का यह स्टार इस करार से प्रतिवर्ष 200 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकता है जिससे वह फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक भुगतान पाने वाला खिलाड़ी बन जाएगा.
Also Read: Pele Death: पेले के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, मेसी-रोनाल्डो समेत कई खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
Cristiano Ronaldo signs two-year deal with Saudi Arabia club Al-Nassr, becomes highest-paid footballer in history
Read @ANI Story | https://t.co/CyinlZexaT#CristianoRonaldo #football #AlNassr pic.twitter.com/xb7d82pQPG
— ANI Digital (@ani_digital) December 31, 2022
सऊदी अरब के क्लब से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो ने एक बयान में कहा कि वह एक अलग देश में नई फुटबॉल लीग का अनुभव हासिल करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा,‘‘ मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यूरोपीय फुटबॉल में वह सब हासिल किया जो मैं कर सकता था और मुझे लगता है कि एशिया में अपना अनुभव साझा करने का यह सही समय है.
कतर फीफा वर्ल्ड कप रोनाल्डो के लिए रहा निराशाजनक
रोनाल्डो के लिए कतर में खेला गया विश्व कप निराशाजनक रहा था जहां उन्हें नॉकआउट दौर के मैचों में शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया गया था. पुर्तगाल की क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के हाथों हार के बाद वह रोते हुए मैदान से बाहर निकले थे. रोनाल्डो इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियाल मैड्रिड जैसे चोटी के फुटबॉल क्लबों की तरफ से खेलते रहे हैं जिनके साथ उन्होंने चैंपियंस लीग के खिताब भी जीते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










