रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड ने क्रिसमस के पहले लगाया ग्लैमर का तड़का, वायरल हुई फोटो शूट की तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज अपने लिए सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं.

विज्ञापन
undefined

पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है. जॉर्जिना हाल ही में एक फोटो शूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने कुछ अपने सोशल मीडिया अकांउट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

विज्ञापन
undefined

जॉर्जिना रोड्रिगेज ने यह फोटो शूट प्रसिद्ध पत्रिका कॉस्मोपॉलिटन के लिए कराया है. कॉस्मोपॉलिटन ने अपने कवर पेज पर जॉर्जिना रोड्रिगेज को जगह दी है.

undefined

जॉर्जिना रोड्रिगेज ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह रोनाल्डो की प्राइवेट जेट में बैठी दिख रहीं हैं और उनके सामने कॉस्मोपॉलिटन मैग्जिन की कई प्रतियां आस-पास बिखरी पड़ी है. जॉर्जिना पत्रिका के कवर पर अपनी तस्वीरों को निहारती दिख रही हैं.

undefined

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर पिता बनने वाले हैं. रोनाल्डो ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस को ये खुशखबर दी. रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जियाना जल्द ही ट्विन्स के पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. रोनाल्डो ने ये खबर देते हुए एक स्पेशल पोस्ट किया.

undefined

इस खबर को साझा करते हुए रोनाल्डो और जॉर्जियाना रॉडिग्रेज़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि , ‘ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम ट्विन्स की उम्मीद कर रहे है. हमारा दिल प्यार से भरा है. आपसे मिलने का इंतज़ार नहीं कर सकते’. रोनाल्डो और जॉर्जियाना ने इसी के साथ अलट्रासाउंड रिपोर्ट की तस्वीरें भी साझा कीं.

undefined

बता दें कि जॉर्जिना एक सुपर मॉडल हैं और सोशल मीडिया क्वीन भी हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 27 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. जॉर्जिया और रोनाल्डो की एक बेटी है, जिसका जन्म 2017 में हुआ. उसका नाम अलाना मार्टिना है.

undefined

जॉर्जिना रोड्रिगेज पहली बार उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब रोनाल्डो का नाम उनसे जोड़ा गया. कहा जाता है कि जॉर्जिना रोड्रिगेज पहली बार रोनाल्डो से एक शो रूम में मिली थी. इसी शो रूम में वह काम करती थीं, रोनाल्डो से मिलने के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola