अतीक-अशरफ की हत्या के कारण कानपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा पर संकट, एसडीएम ने रद्द की अनुमति

Updated:
विज्ञापन

Dhirendra-Shastri

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 17 अप्रैल को कानपुर देहात की तहसील मैथा के गांव ग्राम रंजीतपुर स्थित पवन तनय आश्रम में आयोजित की जानी थी. हालांकि रंजीतपुर आश्रम के महाराज गोपाल जी का कहना है कि कथा का आयोजन जारी रहेगा.

विज्ञापन

कानपुर. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कानपुर में हनुमंत कथा के आयोजन पर संकट खड़ा हो गया है. अतीक अहमद- अशरफ की हत्या के बाद राज्य में बने हालात को देखते हुए कथा की अनुमति प्रशासन ने कैंसिल कर दी है. 17 से 21 अप्रैल तक कानपुर के एक गांव में कथा आयोजित की जानी थी. हालांकि रंजीतपुर आश्रम के महाराज गोपाल जी का कहना है कि बागेश्वर धाम की कथा 17 से 21 होगी कैंसिल नहीं हुई है .

विज्ञापन

पांच अप्रैल को मिली थी अनुमति, हो चुकी थीं तैयारी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा 17 अप्रैल को कानपुर देहात की तहसील मैथा के गांव ग्राम रंजीतपुर स्थित पवन तनय आश्रम में होनी है. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गयी हैं. प्रशासन ने पांच अप्रैल 23 को इसकी अनुमति दी थी. आयोजक मंडल का दावा था कि करीब दस लाख लोग इसमें शिरकत करेंगे. श्रद्धालुओं की इस संख्या को ध्यान में रखकर पांडाल आदि तैयार किया गया है.

हालात सामान्य होने पर अनुमति पर होगा पुनर्विचार

प्रस्तावित हनुमत कथा कार्यक्रम को लेकर जारी अनुमति को रद्द करते हुए एसडीएम ने रविवार को अपने आदेश में लिखा है कि प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक संवेदनशीलता, धारा-144 प्रभावी होने तथा जन सामान्य की सुरक्षा और पुलिस बल की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुये अग्रिम आदेशों तक कार्यक्रम को स्थगित किया जाता हैं. उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कटियार ने कहा है कि स्थिति अनुकूल होने पर हनुमंत कथा आयोजन के सम्बन्ध में अनुमति देने के लिए पुर्नविचार किया जायेगा.

2 दिन का महा दिव्य दरबार होना था आयोजित 

17 से 21 अप्रैल तक तक आयोजित हनुमंत कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 2 दिन का महा दिव्य दरबार भी लगना था. महा दिव्य दरबार बिना टोकन नंबर के लगाया जाने वाला था. इस कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola