झारखंड: एक्सयूवी कार में लगी आग, जलकर राख, एफआईआर दर्ज

Updated at : 24 Apr 2023 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: एक्सयूवी कार में लगी आग, जलकर राख, एफआईआर दर्ज

हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा हाईटेक नर्सरी के समीप एक एक्सयूवी कार जलकर राख हो गयी. हालांकि आग को बुझाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन आग काफी तेज थी. इस कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. कार पूरी तरह जल चुकी थी.

विज्ञापन

हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा हाईटेक नर्सरी के समीप स्थित विजय प्रसाद मेहता के घर के समीप एक्सयूवी कार (जेएच02एएम3023) में आग लग गयी. इस दौरान आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी. ये घटना 23 अप्रैल देर रात की है. कार मालिक का नाम विजय प्रसाद मेहता (पिता बासुदेव महतो) है. हादसे के बाद कार मालिक विजय प्रसाद मेहता ने घटना की सूचना तत्काल कोर्रा पुलिस को दी. अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. इधर, कार मालिक ने घटना को अंजाम देनेवाले अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है.

कार पूरी तरह जलकर राख

हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा हाईटेक नर्सरी के समीप एक एक्सयूवी कार जलकर राख हो गयी. हालांकि आग को बुझाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन आग काफी तेज थी. इस कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन वाहन पहुंचा, लेकिन इससे पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी.

Also Read: झारखंड: हजारीबाग में धंसा कुआं, एक मजदूर की मौत

कार्रवाई करने की मांग

कार में आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची. तब तक कार पूरी तरह से जल गयी थी. दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया. इस संबंध में कार मालिक ने कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि 23 अप्रैल की देर रात अज्ञात लोगों के द्वारा कार में आग लगा दी गयी है. 24 अप्रैल की अहले सुबह एक बजे जब वे उठे तो देखा कि कार में आग लगी हुई है. विजय प्रसाद मेहता ने घटना को अंजाम देनेवाले अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में ग्रामीणों को आती है काफी शर्म, आप भी नाम सुनकर चौंक उठेंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola