अलीगढ़ में बिजली काटने गये जेई को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2023 9:49 PM
अलीगढ़ में बिजली काटने गये जेई को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट दिया. बिजली स्टॉफ के कर्मियों ने आशीष सिंह को बचाया. वहीं हमलावरों ने जूनियर इंजीनियर का फोन भी तोड़ दिया. इस दौरान 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया गया. वहीं आरोपी फरार हो गए.
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गए जूनियर इंजीनियर को ग्रामीणों ने जमकर पीटा. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. थाना इगलास के कजरौठ गांव में विद्युत बकाया वसूली अभियान को लेकर टीम गई थी. बकाया बिल को लेकर विद्युत कनेक्शन काटने के बाद जून्यर इंजीनियर को लाठी-डंडों से गिरा कर पीटा गया. घटना के बाद बिजली विभाग के एसडीओ सहित पीड़ित जूनियर इंजीनियर आशीष सिंह ने थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है. वहीं जूनियर इंजीनियर को पुलिस ने मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है.
मंगलवार को इगलास बिजली केंद्र पर जूनियर इंजीनियर आशीष सिंह अपनी टीम के साथ कजरौठ गांव में पहुंचे थे. यहां विष्णु पर बिजली के बिल का 42 हजार रुपये बकाया था. इस दौरान मीटर से कनेक्शन काटा तो विष्णु , सुरेश, कृष्णा सहित आठ -दस लोग मारने के लिए झपटे. आशीष ने बताया कि मेरे द्वारा रोके जाने के बाद भी मारपीट की गई. मुझे विष्णु, सुरेश, कृष्णा के साथ करीब आठ – दस लोगों ने एक साथ लाठी-डंडों और ईट – पत्थर से हमला कर जमीन पर गिरा दिया. मेरा गला दबाने लगे और चेहरे पर ईट से हमला करते हुए कहा कि जेई को जान से मार दो. इस दौरान बिजली स्टॉफ के कर्मियों ने आशीष सिंह को बचाया. वहीं हमलावरों ने जूनियर इंजीनियर का फोन भी तोड़ दिया. इस दौरान 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया गया. वहीं आरोपी फरार हो गए.
Also Read: हिस्ट्रीशीटर को पार्षद प्रत्याशी बनाने पर सपा मीडिया सेल ने भाजपा को घेरा, BJP को बताया अपराधियों का दलदल
जेई आशीष सिंह ने इरादतन हत्या करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित जेई आशीष सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार का कजरौठ गांव में कनेक्शन काटने गए थे. जहां विष्णु कुमार का 42 हज़ार रुपए बिजली का बिल बकाया था. जिसके बाद विष्णु, सुरेश, कृष्णा ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. वहीं पुलिस को बुलाकर थाने में तहरीर दी है. इस मामले में थाना इगलास प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










