ePaper

झारखंड में शराबी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 26 Mar 2022 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में शराबी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand News: हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की मडमो पंचायत के डुमरिया टांड़ गांव में शनिवार की सुबह लगभग चार बजे महेश तुरी (40 वर्ष) ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले में शराबी पति महेश तुरी ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि महेश तुरी शराबी था और शराब के नशे में पत्नी की हत्या कर दी. मृतक की दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा छोटा है.

पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी

हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की मडमो पंचायत के डुमरिया टांड़ गांव में शनिवार की सुबह लगभग चार बजे महेश तुरी (40 वर्ष) ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Jharkhand News: आजसू नेता को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

शराबी पति ने पत्नी को मार डाला

बताया जा रहा है कि महेश तुरी अक्सर शराब पिया करता था और शराब पीकर ही घटना को अंजाम दिया है. मृतक की दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा छोटा है. महेश तुरी ने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद बगल के कटहल पेड़ में जाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद स्थानीय लोगों को सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने बताया कि शराबी महेश तुरी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read: धनबाद में खुला ऐसा कैफे जहां पढ़ने के साथ ले सकेंगे लजीज खाने का आनंद, मिलेगी ये सुविधाएं

रिपोर्ट: विनय पाठक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola