Prayagraj News: प्रयागराज में 18 वर्षीय लड़की की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2021 3:32 PM
प्रयागराज में 18 वर्षीय लड़की की हत्या का मामला सामने आया है. फिलहाल, पुलिस ने मृतक लड़की का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Prayagraj News: जिले के पुरामुफ्ती थाना अंतर्गत एक लड़की की हत्या की घटना सामने आई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसआरएन हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के संबंध में परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
घटना के संबंध में एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि, मामला हरिरामपुर गांव का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरामुफ्ती थाना अंतर्गत एक किशोरी की हत्या कर दी गई है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किशोरी की हत्या किसी नुकीली वस्तु को सिर में मारकर की गई है. परिवार के छह अन्य सदस्य बरामदे में सो रहे थे. लड़की का शव अंदर पीछे की ओर कमरे में मिला है.
प्रेम प्रसंग का मामला आया है सामने
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि परिजनों से जांच पड़ताल के बाद मामला प्रेम प्रसंग का भी सामने आया है. कुछ दिन पहले ही परिजनों ने लड़की के मोबाइल को तोड़ दिया था. हालांकि लड़की की हत्या कैसे हुई. इस संबंध में जांच की जा रही है. मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










