Olympic 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट ने मारी एंट्री, IOC ने दी मंजूरी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Oct 2023 2:01 PM

विज्ञापन

Cricket included in 2028 Olympics आईओसी मेंबर नीता एम अंबानी ने कहा कि लॉस एंजेलिस 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जाना एक स्वागत योग्य कदम है. इस फैसले से दुनिया में ओलंपिक आंदोलन को लेकर लिए नई रुचि और कई नए अवसर पैदा होंगे.

विज्ञापन

क्रिकेट को 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में आधिकारिक रूप से सोमवार को शामिल कर लिया गया और इसे वैश्विक खेल बनाने की कवायद में इसे पहले कदम के तौर पर देखा जा रहा है. इस मौके पर आईओसी मेंबर नीता एम अंबानी ने कहा कि लॉस एंजेलिस 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जाना एक स्वागत योग्य कदम है. इस फैसले से दुनिया में ओलंपिक आंदोलन को लेकर लिए नई रुचि और कई नए अवसर पैदा होंगे. इस बड़े फैसले के बाद 128 साल बाद फिर से ओलंपिक में क्रिकेट का चमक दिखाई पड़ेगी. लॉस एंजिलिस में 2028 में आयोजित होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट के अलावा पांच अन्य खेलों को भी शामिल किया गया है.

नीता अंबानी ने क्रिकेट लवर्स को दी बधाई

मुंबई में चल रहे 141वें आईओसी सत्र में क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल के रूप में शामिल किए जाने पर नीता अंबानी ने कहा, एक आईओसी सदस्य, एक गौरवान्वित भारतीय और एक क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर मुझे खुशी है कि आईओसी सदस्यों ने, लॉस एंजेलिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए वोट किया. क्रिकेट सन 1900 में ओलंपिक में खेला गया था तब केवल दो टीमों ने भाग लिया था. नीता अंबानी ने कहा, क्रिकेट विश्व स्तर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है और दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है. 1.4 अरब भारतीयों के लिए, क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, एक धर्म है.

ओलंपिक में टी20 क्रिकेट को किया गया शामिल

ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को टी 20 प्रारूप में खेला जाएगा. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अपने 141वें सत्र में जिन अन्य खेलों को शामिल किये जाने को मंजूरी दी है उनमें स्क्वाश, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, लैक्रोस और फ्लैग फुटबॉल शामिल हैं. लॉस एंजिलिस-28 आयोजन समिति द्वारा अनुशंसित पांच खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव का आईओसी के 99 सदस्यों में से मतदान करने वाले केवल दो सदस्यों ने विरोध किया. कार्यकारी बोर्ड की सिफारिश पर हाथ उठाकर मतदान करने के लिए कहा गया. इसके बाद आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने अन्य खेलों के साथ क्रिकेट को भी ओलंपिक में शामिल करने की घोषणा की. बाख ने कहा, मैं आप सभी का ओलंपिक कार्यक्रम में स्वागत करता हूं.

Also Read: आईओसी और रिलायंस फाउंडेशन के बीच ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए समझौता

जय शाह ने कहा , ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किये जाने से खेल के लिये नये आयाम खुलेंगे

भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता के मद्देनजर बीसीसीआई ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के आईसीसी के प्रस्ताव का समर्थन किया. बीसीसीआई ने 2021 में अपना मत बदलकर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का समर्थन किया जबकि पहले उसे लग रहा था कि इसकी स्वायत्ता छिन जायेगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा , ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किये जाने से खेल के लिये नये आयाम खुलेंगे और नये वैश्विक बाजार में नयी संभावनायें पैदा होंगी. उन्होंने कहा , इससे हमारे खेल के इको सिस्टम पर सकारात्मक असर पड़ेगा. बुनियादी ढांचे का विकास, गहन प्रतिस्पर्धा, अधिकारियों, वॉलिंटियर और कुशल पेशेवरों के लिये भी मौके बनेंगे.

विराट कोहली की हुई जमकर प्रशंसा

इटली के ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज और लॉस एंजिलिस 28 के खेल निदेशक निकोलो कैम्प्रियानी ने विराट कोहली की लोकप्रियता का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा , हम दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय खेल का स्वागत करके रोमांचित हैं जिसके दुनिया में ढाई अरब से अधिक प्रशंसक है. आपमें से कुछ सोच रहे होंगे कि लॉस एंजिलिस में क्यो. अमेरिका में क्रिकेट के प्रसार को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं और इस साल मेजर लीग क्रिकेट बेहद सफल रही.

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने क्या कहा?

थॉमस बाख ने कहा , इन पांचों खेलों का चयन अमेरिका की खेल संस्कृति को ध्यान में रखकर और अंतरराष्ट्रीय खेलों को अमेरिका में लाने के लिये किया गया है. आईसीसी ने एक बयान में कहा ,1900 के बाद पहली बार ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया है. आईसीसी ने एक ऐसा प्रस्ताव बनाने के लिये काफी मेहनत की है जो ओलंपिक मूल्यों के अनुरूप हो और खिलाड़ियों, प्रशंसकों , साझेदारों और स्थानीय लोगों को शानदार अनुभव भी दे सके.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola