ePaper

गिरीश पार्क के कैफे में हो रही थी क्रिकेट बेटिंग, पुलिस ने प्रमुख शातिर को किया अरेस्ट

Updated at : 03 Nov 2023 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
गिरीश पार्क के कैफे में हो रही थी क्रिकेट बेटिंग, पुलिस ने प्रमुख शातिर को किया अरेस्ट

आरोपी युवक के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किया गया है. वह कब से यह धंधा कर रहा था, उसके साथ इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : मध्य कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में कैफे के भीतर क्रिकेट मैचों की बेटिंग करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम अभिषेक जायसवाल (28) बताया गया है. वह वह गिरीश पार्क के बनारसी घोष स्ट्रीट इलाके का निवासी बताया गया है. उसके कब्जे से पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किया है. आरोपी को शनिवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) शंख शुभ्र चक्रवर्ती ने बताया कि पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि गिरीश पार्क इलाके के मदन चटर्जी स्ट्रीट में स्थित एक कैफे के भीतर बेटिंग गिरोह सक्रिय है.

पुलिस ने उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किया जब्त

इस जानकारी के बाद कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने शुक्रवार दोपहर को उस कैफे में रेड किया. इस दौरान अभिषेक जायसवाल नामक एक युवक को क्रिकेट मैच की बेटिंग करते रंगेहाथों पकड़ लिया. वह युवक ग्राहकों को बेटिंग करने से जुड़ा सॉफ्टवेयर एवं मास्टर आईडी देकर क्रिकेट बेटिंग कर रहा था. आरोपी युवक के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किया गया है. वह कब से यह धंधा कर रहा था, उसके साथ इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश कर रही है.

Also Read: West Bengal : ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा, मैं निर्दोष हूं, ममता दीदी व अभिषेक बनर्जी सब जानते हैं
इंडिया-अफ्रीका का मैच देखने विधायक भी पहुंचेंगे इडेन

 इडेन गार्डेन में रविवार को इंडिया एवं साउथ अफ्रीका के बीच मैच होना है. बंगाल के विधायक भी यह मुकाबला देखना चाहते हैं. सीएबी ने 293 टिकट विधानसभा को भेज दिये. विधायकों को टिकट देने का काम शुरू हो चुका है. इन टिकटों पर नॉट फॉर सेल लिखा हुआ है. जानकारी के अनुसार, मैच के टिकट के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गंगोपाध्याय को पत्र लिखा था. विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र में इस बात पर नाराजगी जतायी थी कि विधायकों को मैच के टिकट नहीं मिले. साथ ही अनुरोध किया कि विधायकों के लिए कम से कम एक टिकट की व्यवस्था की जाये. इसके तहत ही सीएबी ने विधायकों के लिए कंप्लीमेंट्री टिकट भेजा. बता दें कि राज्य विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 293 है. इसलिए सीएबी ने 293 टिकट भेजे हैं.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने इडी से अभिषेक, उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस पर मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola