ePaper

Covid19 in West Bengal: ममता बनर्जी ने दिया ‘रेड जोन’ में सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने पर जोर

Updated at : 18 Apr 2020 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Covid19 in West Bengal: ममता बनर्जी ने दिया ‘रेड जोन’ में सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने पर जोर

Covid19 in West Bengal: mamata banerjee insists on deployment of armed police force in covid19 red zone कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित ‘रेड जोन’ में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किये जाने पर जोर दिया है, ताकि लोग उन क्षेत्रों में लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं कर सकें. राज्य में शुक्रवार (17 अप्रैल, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 22 नये मामले आये. इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 210 हो गयी. हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में कुल 255 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित ‘रेड जोन’ में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किये जाने पर जोर दिया है, ताकि लोग उन क्षेत्रों में लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं कर सकें.

Also Read: Coronavirus Pandemic: लॉकडाउन ने तोड़ी कव्वालों की कमर, खाने के पड़े लाले

राज्य में शुक्रवार (17 अप्रैल, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 22 नये मामले आये. इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 210 हो गयी. हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में कुल 255 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ‘रेड जोन’ में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया जाना चाहिए, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लोग नियमों का उल्लंघन न करें और घरों के भीतर ही रहें. सुश्री बनर्जी ने चेताया कि अगर इस संक्रमण को फैलने से नहीं रोका गया, तो ‘रेड जोन’ में यह समुदाय के स्तर पर फैल जायेगा.

Also Read: Covid19: सोशल मीडिया पर ‘अफवाह फैलाने’ के आरोप में बंगाल में भाजपा सांसद पर प्राथमिकी

जिला और पुलिस प्रशासन के आधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ममता बनर्जी ने राजधानी कोलकाता के पड़ोसी हावड़ा जिला को ‘बेहद संवेदनशील रेड जोन’ करार देते हुए लोगों से अनुरोध किया कि वे घरों में ही रहें और बाजार आदि ना जायें.

सुश्री बनर्जी ने बैठक में अधिकारियों से कहा, ‘मैं हावड़ा के लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे घरों में ही रहें. वरना, हम इसे (कोरोना वायरस संक्रमण) रोक नहीं सकेंगे. स्थिति चिंताजनक है (हावड़ा की). फिलहाल संक्रमण का प्रसार परिवार तक ही सीमित है, लेकिन समुदाय के स्तर पर प्रसार होने पर यह बहुत बड़ी समस्या बन जायेगा.’

Also Read: कोरोना की जांच में बंगाल काफी पीछे, नहीं आ पा रहे सही आंकड़े

उन्होंने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट रूप से कह रही हूं…. जरूरत पड़ने पर उन क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया जाये, कम से कम सात से 10 दिन के लिए. हावड़ा में बाजार दोपहर तक बंद करने होंगे.’ उन्होंने कहा कि कोलकाता ‘रेड जोन’ है और इसे पहले ‘ऑरेंज जोन’ और फिर ‘ग्रीन जोन’ में लाना होगा.

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर इसकी रोकथाम तुरंत नहीं की गयी, तो इसके भयावह परिणाम होंगे.

युद्धस्तर पर कोविड-19 की जांच करे सरकार : कोर्ट

कलकत्ता हाइकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कोविड-19 के रोगियों का पता लगाने और उनका उपचार करने के लिए युद्धस्तर पर और अधिक नमूनों की जांच की जरूरत पर गंभीरता से विचार करने को कहा. राज्य सरकार ने बताया था कि इस समय रोजाना 300 से अधिक नमूनों की जांच हो रही है.

Also Read: बंगाल में मिठाई दुकानें अब सुबह 8 बजे से खुलेंगी, बदले जायेंगे खाद्य सचिव : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी को लेकर बने हालात के सिलसिले में दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की पीठ ने राज्य सरकार को आईसीएमआर के जांच प्रोटोकॉल और डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नमूने लेने और जांच करने की दर तेज करने पर उसे रिपोर्ट देने को कहा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola