ePaper

COVID-19: देश में तेज हो रही कोरोना की रफ्तार, अबतक 7447 केस, कहां कितने, देखें पूरी सूची

Updated at : 11 Apr 2020 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
COVID-19: देश में तेज हो रही कोरोना की रफ्तार, अबतक 7447 केस, कहां कितने, देखें पूरी सूची

कोरोनावायरस महामारी के कारण दुनिया त्राहिमाम कर रही है. भारत में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ोतरी पर है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना सबसे ज्यादा 1035 मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन

कोरोनावायरस महामारी के कारण दुनिया त्राहिमाम कर रही है. भारत में भी में जानलेवा संक्रमण के मामले लगातार बढ़ोतरी पर है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना सबसे ज्यादा 1035 मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है. शनिवार सुबह तक देश में कोरोना के कुल मामले 7447 हो चुके हैं और 239 लोगों की मौत हुई है. झारखंड में कोरोना के 3 नए मामले, रांची, कोडरमा और हजारीबाग में 1-1 पीड़ित का पता चला है.

Also Read: Lockdown खत्म होगा या नहीं ? आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद PM मोदी ले सकते हैं फैसला

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फैसला ले सकते हैं. वह इस मुद्दे पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे. भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं. आज लॉकडाउन का 17वां दिन है. लॉकडाउन की ये मियाद 14 अप्रैल तक है. देश के कई शहरों में हॉटस्पॉट इलाकों को सील कर दिया गया है.

भारत में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ तो रही ही है और अब ज्यादा तेज रफ्तार से मरीज सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. देशभर में अभी कोरोना के कहां कितने मामले आए हैं, आइए देखते हैं राज्यवार लिस्ट..

राज्यकुल केसडिस्चार्ज मौत
1Andhra Pradesh36376
2Andaman and Nicobar Islands1100
3Arunachal Pradesh100
4Assam2901
5Bihar6001
6Chandigarh1870
7Chhattisgarh1890
8Delhi9032513
9Goa710
10Gujarat3083119
11Haryana177293
12Himachal Pradesh2861
13Jammu and Kashmir20764
14Jharkhand1401
15Karnataka207316
16Kerala3641232
17Ladakh15100
18Madhya Pradesh435033
19Maharashtra1574188110
20Manipur210
21Mizoram100
22Odisha4821
23Puducherry510
24Punjab132511
25Rajasthan553213
26Tamil Nadu911448
27Telengana473437
28Tripura100
29Uttarakhand3550
30Uttar Pradesh431324
31West Bengal116165
कुल 7447*643239
विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन