Coronavirus In Jharkhand : कोरोना संक्रमण से आठवीं मौत, लोहरदगा में संक्रमितों की संख्या पहुंची 1500

Updated at : 07 Oct 2020 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : कोरोना संक्रमण से आठवीं मौत, लोहरदगा में संक्रमितों की संख्या पहुंची 1500

Coronavirus In Jharkhand : लोहरदगा (गोपीकृष्ण कुंवर) : लोहरदगा में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना से आज एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. इसके साथ ही जिले में कोरोना से ये आठवीं मौत है. शहरी क्षेत्र के थाना चौक निवासी अजीत साहू की आज कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी. वे पिछले 5 दिनों से कोरोना से संक्रमित थे.

लोहरदगा में आज कोरोना से आठवें संक्रमित मरीज की मौत हो गयी. पिछले पांच दिनों से वे संक्रमित थे और घर पर ही इलाज चल रहा था. बुधवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल, लोहरदगा में भर्ती कराया, जहां भर्ती होने के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई. मृतक के परिवार के कई अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. अजीत साहू के निधन के बाद उनके शव को सरकारी व्यवस्था के तहत अंतिम संस्कार के लिए कोयल नदी के तट पर ले जाया गया, जहां उनकी अंत्येष्टि की गयी.

लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग 1500 पहुंच चुकी है. इनमें से 1100 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. लोहरदगा जिले में कोरोना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार एहतियात बरतने की अपील की जा रही है. सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने और सड़कों पर अनावश्यक नहीं घूमने की सलाह दी जा रही है. इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है.

Also Read: आकांक्षा-40 : मजदूर के बेटे ने किया झारखंड टॉप, आईआईटी करना चाहता है अनिल

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola