‘पाताल लोक’ को लेकर थम नहीं रहा विवाद, अब सिखों की छवि खराब करने का लगा आरोप

Anushka Sharma- अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक लगातार विवादों में फंसती जा रही है. हाल ही में यूपी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने बिना अनुमति के शो में विधायक के फोटो का इस्तेमाल किया है. अब पाताल लोक पर सिखों की छवि खराब करने का आरोप लग रहा है. सिख समुदाय ने वेब सीरीज को घेरे में लेते हुए इसके तीसरे एपिसोड पर सवाल उठाया हैं.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की वेब सीरीज पाताल लोक लगातार विवादों में फंसती जा रही है. हाल ही में यूपी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने बिना अनुमति के शो में विधायक के फोटो का इस्तेमाल किया है. अब पाताल लोक पर सिखों की छवि खराब करने का आरोप लग रहा है. सिख समुदाय ने वेब सीरीज को घेरे में लेते हुए इसके तीसरे एपिसोड पर सवाल उठाया हैं.
पंजाब के एक वकील ने पाताल लोक पर सिखों की छवि खराब करने की शिकायत भी दर्ज कराई है. न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका आरोप है कि वेब सीरीज के तीसरे एपिसोड में सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है. उनके मुताबिक एपिसोड में सिखों को दूसरी जाति के लोगों को बदनाम करते हुए दिखाया गया है जोकि एक अपराध है और सिखों की छवि को समाज में खराब कर रहा है.
इससे पहले यूपी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने बिना अनुमति के शो में विधायक के फोटो का इस्तेमाल किया है. दरअसल, भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की तस्वीर ‘पाताल लोक’ में उस दृश्य में प्रयोग की गई है, जब एक राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन होता है. नंदकिशोर गुर्जर ने पाताल लोक वेबसीरीज में उनकी एवं अन्य भाजपा नेताओं की फ़ोटो आपराधिक छवि वाले नेता से जोड़ कर प्रयोग करने पर नाराजगी जताई है. गुर्जर ने यह तर्क दिया कि सांप्रदायिक हलचल पैदा करने के लिए अनुष्का के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यह गुर्जर को डकैतों और दुर्भावना से जुड़े लोगों के रूप में दिखाता है.
Also Read: विराट कोहली कर रहे थे इस दिग्गज के साथ लाइव चैट, अनुष्का शर्मा ने पीछे से कहा- झूठा
कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा को 18 मई को नोटिस भेजा गया था. लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजकर आरोप लगाया है कि इस वेब सीरीज जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ था, जिससे नेपाली समुदाय का अपमान हुआ है. उनका कहना है कि, सीजन एक के एपिसोड दो में 3 मिनट और 41 सेकंड पर पूछताछ के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी नेपाली किरदार पर जातिसूचक टिप्पणी करती हैं. उन्होंने कहा कि, उन्हें नेपाली शब्द के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं है और इसके बाद जो शब्द कहा गया है वह सही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










