ePaper

रामगढ़ : 30 हजार घूस लेते सिरका कोलियरी के क्लर्क संदीप कुमार को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Updated at : 04 Oct 2023 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ : 30 हजार घूस लेते सिरका कोलियरी के क्लर्क संदीप कुमार को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में सीबीआई ने एक शिकायत पर कार्रवाई करके 30 हजार रुपए रिश्वत लेते सीसीएल के एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है. एक विधवा को अनुकंपा पर नौकरी दिलाने के नाम पर उसने रिश्वत मांगी थी.

विज्ञापन

रामगढ़ जिले के सिरका कोलियरी में काम करने वाले डंपर ऑपरेटर की पत्नी से अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले एक कर्मचारी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है. जाल बिछाकर सीबीआई की टीम ने बुधवार (4 अक्टूबर) को उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि सिरका कोलियरी में काम करने वाले पूर्व डंपर ऑपरेटर राजू मुंडा का 15 जुलाई 2023 को निधन हो गया. राजू मुंडा की पत्नी लता देवी ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया. सिरका कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने उसके आवेदन को सिरका कोलियरी में कार्यरत क्लर्क ग्रेड-2 संदीप कुमार को भेज दिया. लता देवी संदीप कुमार के पास गई, तो कई बार उसे दौड़ाया गया. फिर बाद में संदीप कुमार ने कहा कि नौकरी तब तक नहीं मिलेगी, जब तक स्क्रीनिंग कमेटी पास नहीं करेगी. लता देवी नें संदीप कुमार से पूछा कि इसके लिए उसे क्या करना होगा. इस पर संदीप ने उसे बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी से प्रस्ताव पास कराने के लिए उसे 30 हजार रुपए खर्च करने होंगे. अगर वह पैसा नहीं देगी, तो उसे पति की जगह नौकरी नहीं मिलेगी. थक-हार कर लता देवी कोलियरी मजदूर कांग्रेस के क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार के पास पहुंची. उसने संजय कुमार को सारी बात बतायी. संजय कुमार उसे लेकर सीबीआई, एसीबी, कार्यालय रांची पहुंचे. साथ ही इस संबंध में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई.

जाल बिछाकर सीबीआई ने 4 अक्टूबर को की कार्रवाई

लता देवी की शिकायत के सत्यापन के बाद 4 अक्टूबर 2023 की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने एक जाल बिछाया और 30 हजार रुपए लेते हुए उसे गिरफ्तार करलिया. सीबीआई की कार्रवाई के बाद कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी ने कहा कि लता देवी एक अनपढ़ एवं सीधी-सादी महिला हैं. उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया है. उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी की शिकायत सीबीआई में दर्ज कराई, जिससे उसकी गिरफ्तारी हो पाई है. अब कोई दूसरा कर्मचारी रिश्वत मांगने से पहले सौ बार सोचेगा.

पहले ही सात अधिकारी-कर्मचारी हो चुके हैं गिरफ्तार

उन्होंने कार्मिक विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए. कहा कि सबसे भ्रष्ट कार्मिक विभाग ही है. इस विभाग में बिना चढ़ावा चढ़ाए कोई काम होता ही नहीं. ऐसे में मजदूरों को ही आगे आना होगा. ऐसे भ्रष्ट लोगों से जब भी उनका सामना हो, वे उनकी पोल खोलें. यूनियन को बताएं. सीबीआई, एसीबी और विजिलेंस डिपार्टमेंट को बताएं, ताकि भ्रष्टाचार का खुलासा हो सके और भ्रष्ट लोगों को जेल हो. उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी अरगडा क्षेत्र, सीसीएल में पिछले एक दशक में घूसखोरी के आरोप में 7 अधिकारी एवं कर्मचारी सीबीआई के हत्थे चढ़ चुके हैं.

Also Read: धनबाद : मांगें नहीं पूरी होने पर सेल की चासनाला कोलियरी में जमीन के 803 फीट नीचे धरना पर बैठे 108 ठेकाकर्मी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola