कोलकाता में बच्ची से दरिंदगी के बाद कत्ल मामले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एडिक्ट दरवान गिरफ्तार

Kolkata Crime News: जोड़ाबागान इलाके के वैष्णव सेठ लेन में अपने मामा के घर आयी आठ वर्षीय बच्ची को यौन शोषण का शिकार बनाने के बाद उसकी निर्मम हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राम कुमार उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया है. वह इलाके में दरवानी का काम करता था.
कोलकाता (विकास गुप्ता) : जोड़ाबागान इलाके के वैष्णव सेठ लेन में अपने मामा के घर आयी आठ वर्षीय बच्ची को यौन शोषण का शिकार बनाने के बाद उसकी निर्मम हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राम कुमार उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया है. वह इलाके में दरवानी का काम करता था.
उसके पास से मिले मोबाइल फोन में काफी अश्लील वीडियो मिला है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने का एडिक्ट था. पुलिस का दावा है कि उसने कत्ल के आरोप स्वीकार कर लिये हैं. गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. उसमें राम कुमार उर्फ लंबू नामक दरवान भी शामिल था. पूछताछ में लगातार वह अपना बयान बदल रहा था. इसके कारण ही पुलिस को उस पर संदेह हुआ.
Also Read: Kolkata News: चुनाव से पहले जाली नोटों की सप्लाई बढ़ी, 5 लाख के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
इसके बाद उसका मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच अधिकारी बताते हैं कि उसके मोबाइल फोन में काफी अश्लील वीडियो थे. इसके बाद जांच अधिकारी निश्चित हो गये कि लंबू ही कत्ल का आरोपी है. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बताया है कि इलाके में बच्ची को अकेले खेलते देख उसे चिप्स का पैकेट देकर अपने साथ ले गया. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गंदी हरकत की. पकड़ा न जाये, इसके कारण उसने बच्ची के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या की. मौत निश्चित करने के लिए उसने धारदार चाकू से गर्दन बच्ची की गर्दन पर प्रहार किया. इसके बाद वह निश्चिंत होकर इलाके में घूमकर लोगों के साथ बातें करने लगा, ताकि किसी को उस पर शक न हो.
Also Read: नाबालिग का शव मिलने से कोलकाता में सनसनी, मारने के बाद गला काट डाला
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच का भार जोड़ाबागान थाना से कोलकाता पुलिस की होमीसाइड शाखा की टीम ने अपने हाथों में ले लिया है. गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जायेगा. पुलिस इसकी पूरी कोशिश कर रही है कि आरोपी को जल्द सख्त से सख्त सजा मिल सके.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




