ePaper

गिरिडीह : पहाड़ पर बेर तोड़ने के दैरान अवैध खंता में गिरा बच्चा, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

Updated at : 08 Dec 2023 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : पहाड़ पर बेर तोड़ने के दैरान अवैध खंता में गिरा बच्चा, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

गिरिडीह के एक पहाड़ी पर 4 बच्चे बेर तोड़ने गए थे. बेर तोड़ने के दौरान एक बच्चा अवैध खंता में गिर गया. खंता की गहराई 80 से 100 फीट है. ग्रामीण बच्चे का रेस्क्यू कर रहे हैं.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी इलाके के सात नंबर पहाड़ी में बेर तोड़ने के दौरान फिसलने से एक बच्चा अवैध खंते में गिर गया. घटना आज यानी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घटी. घटना की सूचना पर सीसीएल गिरिडीह के जीएम बासब चौधरी, पीओ एस के सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों के प्रयास से बच्चे का रेस्क्यू किया गया, लेकिन अफसोस कि उसे बचाया नहीं जा सका. ग्रामीणों ने रस्सी व झग्गर के सहारे बच्चे को निकालने की कोशिश की. कड़ी मशक्कत के बाद अवैध खंता में डूबे बच्चे के शव को बाहर निकाला गया. झग्गर के सहारे पांच युवकों ने बच्चे के शव को बाहर निकाला, मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अवैध खंते की गहराई 80 से 100 फीट के करीब है. खंता में गिरने वाला बच्चा सीसीएल क्षेत्र के पेसराबहियार निवासी घुसरू भुइयां का 12 वर्षीय पुत्र करण भुइयां था. घटना के बाद परजिनों का रो-रोकर बुरा हाल.

undefined

चार दोस्तों के साथ बेर तोड़ने गया था करण

कारण भुइयां अपने चार दोस्तों के साथ पहाड़ पर बेर तोड़ने निकला था. सभी बच्चे गिरिडीह पेसराबहियार के ही हैं और सभी की उम्र 10 से 12 साल के करीब है. करण के साथ जो बच्चे गए थे, उनमें 12 वर्षीय शिवम कुमार (पिता बबलू दास), 10 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता मंगरा भुईयां) और 12 वर्षीय कुंदन कुमार (पिता स्व लंका भुइयां) शामिल है.

दोस्तों ने दी लोगों को जानकारी

करण के दोस्तों ने बताया कि अवैध खंता में गिरने के बाद करण ने बचाओ-बचाओ चिल्लाना शुरू किया, जहां अवैध खंता था, वहां चारों ओर झाड़ी थी. दोस्तों ने बताया कि करण के गिरने के बाद वे लोग पहाड़ी से मुख्य सड़क पर गए और लोगों को जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीण पहाड़ी पर पहुंचे और करण को निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

Also Read: गिरिडीह में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 गिरफ्तार, 2.19 लाख नकद और 33 सिम कार्ड बरामद

गिरिडीह :

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola