पश्चिम बंगाल : राज्य सचिवालय नबान्न की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव,अब फ्लोर एक्सेस कार्ड का करना होगा इस्तेमाल

राज्य सचिवालय के द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जा सके. सूत्रों के मुताबिक, पार्किंग में खड़ी होने वाली कारों के नंबर नोट करने का भी आदेश दिया गया है. इसके अलावा, आरएफआइडी तकनीक को तेजी से लागू करने के बारे में भी चर्चा हुई है.
पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्यालय नबान्न भवन (Nabanna Bhavan) में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है. राज्य सचिवालय में बुधवार से नया फ्लोर एक्सेस कार्ड देने का काम शुरू हो गया है. यह कार्ड नबान्न के सभी कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से दिया जायेगा. इससे यह तय हो जाएगा कि कौन व्यक्ति किस मंजिल पर जा सकता है. दूसरे शब्दों में अब राज्य सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी अपने तल्ले को छोड़ कर दूसरे में नहीं जा सकेंगे. बताया गया है कि पहली मंजिल के लिए इस कार्ड की आवश्यकता नहीं है, लेकिन दूसरी मंजिल व उससे अधिक के तल्लों पर जाने के लिए कार्ड अनिवार्य है.
हालांकि कुछ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों का प्रत्येक तल्ले पर यात्रा करना आवश्यक है. ऐसे में उन्हें ””ऑल फ्लोर एक्सेस कार्ड”” दिया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार इस नयी सुरक्षा व्यवस्था को नये साल की शुरुआत यानी एक जनवरी से लागू करने जा रही है. चिप से लैस विशेष तकनीक वाले कार्ड, उपयोगकर्ता का यात्रा कार्यक्रम तय करेगा. कार्ड में यह जानकारी होगी कि कौन किस मंजिल तक जा सकता है.
Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, वोट आने पर नागरिकता पर सियासत करती है बीजेपी
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खुफिया विभाग को और अधिक सक्रिय रहने की सलाह दी गयी है. साथ ही राज्य सचिवालय के प्रवेश द्वारा पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कहा गया है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कोलकाता पुलिस को अधिक सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रवेश और निकास के दौरान राज्य सचिवालय के द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जा सके. सूत्रों के मुताबिक, पार्किंग में खड़ी होने वाली कारों के नंबर नोट करने का भी आदेश दिया गया है. इसके अलावा, आरएफआइडी तकनीक को तेजी से लागू करने के बारे में भी चर्चा हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




