Chandra Grahan 2023 Pregnancy: लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 May 2023 6:27 PM
Chandra Grahan 2023 Pregnancy: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को रात 8:45 से शुरू होगा और देर रात 1:00 बजे समाप्त हो जाएगा. इस दिन गर्भवती महिलाओं को को कुछ कार्यों से परहेज करना चाहिए, आइए जानें कौन से वो काम हैं जिन्हें प्रेग्नेंट स्त्रियां ना करें
Chandra Grahan 2023 Pregnancy: साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा मतलब बुद्ध पूर्णिमा के दिन यानी 5 मई को लगेगा. वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है. हिंदू धर्म पुराणों के मुताबिक राहु चंद्रमा को ग्रसित करते हैं, तब चंद्रग्रहण बनता है. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल माना जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार कि सूतक काल के दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. इस दिन गर्भवती महिलाओं को को कुछ कार्यों से परहेज करना चाहिए, आइए जानें कौन से वो काम हैं जिन्हें प्रेग्नेंट स्त्रियां ना करें
ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट स्त्रियां धारदार चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें. जैसे सब्जी न काटें, सिलाई, कढ़ाई, कैंची, चाकू का उपयोग करने से बचे. ऐसा करना अशुभ होता है और मां के साथ बच्चे पर भी बुरा असर पड़ता है.
ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण करते रहें. अपने मन में नकारात्मक विचार नहीं रखने चाहिए साथ ही तनाव और विवाद की स्थिति से बच कर रहें. क्रोध और अहंकार न करें, खुद को बिल्कुल शांत रखें.
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से भी परहेज करना चाहिए. कहते हैं इससे बच्चे की बुद्धि पर नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसा करने से बच्चा मानसिक रूप से मंद होता है.
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण की अवधि में प्रेग्नेंट स्त्रियों को तुलसी दल रखकर दुर्गा पाठ या अपने इष्टदेव के मंत्र का स्मरण करना चाहिए. इससे मां-शिशु पर बुरी शक्तियों का असर नहीं पड़ता
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को पवित्र जल से स्नान कर लेना चाहिए. कहते हैं इससे गर्भस्थ शिशु और मां दोनों पर ग्रहण का दोष खत्म हो जाता है.
यह चंद्र ग्रहण रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










