Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्रग्रहण इस शुक्रवार को, कहां और कैसे देखें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 May 2023 11:56 AM

विज्ञापन

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है यानी 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा. सूतक काल में समय में कोई धर्म कर्म का कार्य और शुभ कार्य नहीं किया जाता है. आइए जानते हैं इस साल का पहला चंद्रग्रहण कब लगने जा रहा है.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2023 Date, Time in India: सूर्य ग्रहण के बाद अब वैशाख मास की पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण 5 मई दिन शुक्रवार को लगेगा. वहीं ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जब लगता है तो सूतक काल माना जाता है. सूतक काल में समय में कोई धर्म कर्म का कार्य और शुभ कार्य नहीं किया जाता है. आइए जानते हैं इस साल का पहला चंद्रग्रहण कब लगने जा रहा है.

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है यानी 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा.

इन राशियों के लोग रहें संभलकर (Chandra Grahan 2023 Effect Zodiac Signs)

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगा था और सूर्य की सप्तम दृष्टि तुला राशि पर पड़ रही थी. अब चंद्र ग्रहण तुला राशि में लग रहा है और यहां चंद्रमा-केतु की युति भी बन रही है. ऐसे में चंद्रमा की पहली दृष्टि मेष राशि पर होगी. इसलिए मेष और तुला राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण में विशेष सावधानी बरतनी होगी.

कैसे देखें लाइव चंद्र ग्रहण 2023?

पृथ्वी की छाया का केंद्र Umbra, बाहरी छाया, पेनम्ब्रा की तुलना में काफी काली होगी. इसलिए, एक पूर्ण चांद से उपच्छाया वाले चंद्र ग्रहण को अलग करना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इस चंद्रग्रहण को देखने के लिए टेलीस्कोप जैसे किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, दूरबीन या एक छोटी दूरबीन से इसे देखा जा सकता है. हालांकि, दूरबीन के साथ पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण की शुरुआत और अंत देखना मुश्किल है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola