Chandra Grahan 2022: कल लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में कब दिखेगा ग्रहण और सूतक काल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Nov 2022 6:39 AM
Chandra Grahan 2022: कल साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा. चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा. जानें इस ग्रहण से जुड़ी हर डिटेल
Chandra Grahan 2022: इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर 8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है. भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा. चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव ने प्रदोष काल में अर्धनारीश्वर के रूप में त्रिपुरासुर का वध किया. उसी दिन देवताओं ने शिवलोक यानि काशी में आकर दीपावली मनाई. तभी से काशी में हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है. ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास के इस दिन काशी में दीप दान करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है. लेकिन इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है.
चंद्र ग्रहण की तिथि: 08 नवंबर, सोमवार 2022
चंद्रग्रहण का समय : शाम 05 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक
चंद्रोदय का समय- 08 नवंबर शाम 5 बजकर 28 मिनट पर
-
कोलकाता में, चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से लगभग 4:52 बजे उदय होना शुरू हो जाएगा और 4:54 घंटे तक पूरी तरह से दिखाई देगा.
-
देश के पूर्वी हिस्से में कोहिमा, अगरतला, गुवाहाटी जैसे शहर अपनी स्थिति के कारण कोलकाता से पहले पूर्ण ग्रहण देखेंगे. केवल कोहिमा में, अपने अधिकतम चरण में ग्रहण लगभग 4:29 बजे देखा जा सकता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे अंधेरे हिस्से को पार कर जाएगा.
-
नई दिल्ली में चंद्रोदय से लगभग 5:31 बजे आंशिक ग्रहण का अनुभव होगा, जिसमें चंद्रमा का 66 प्रतिशत अस्पष्टता होगा क्योंकि ग्रहण का कुल चरण 5:11 बजे तक समाप्त हो जायेगा.
-
बेंगलुरु में, चंद्रमा पूरी तरह से 5:57 बजे उदय होगा, जिसमें 23 प्रतिशत डिस्क पृथ्वी की छाया से ढकी होगी, जबकि मुंबई इसे लगभग 6:03 बजे केवल 14 प्रतिशत अस्पष्टता के साथ दिखेगा.
-
नागपुर में, चंद्रमा लगभग 5:32 घंटे में 60 प्रतिशत डिस्क के साथ लगभग 5:34 घंटे में उदय होगा, जब पूर्ण चंद्रमा क्षितिज से ऊपर होगा ताकि ग्रहण को प्रभावी ढंग से देखा जा सके, जबकि श्रीनगर में, ग्रहण किया हुआ चंद्रमा लगभग 66 प्रतिशत की अस्पष्टता के साथ 5:31 बजे क्षितिज से ऊपर उठेगा.
चंद्रग्रहण शाम 5.32 बजे शुरू होगा, जो शाम 6.19 बजे खत्म हो जाएगा. सूतक काल सुबह 8.10 बजे शुरू होगा, जो शाम 6.19 बजे समाप्त होगा. सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिरों में दर्शन पर रोक रहेगी. सूतक शुरू होते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे. सूतक काल की समाप्ति के बाद मंदिरों के पट खोले जाएंगे और देव स्नान और सफाई के बाद पूजा-अर्चना होगी और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे.
खबरों के अनुसार, 8 नवंबर 2022 को पड़ने जा रहे साल के आखिरी ग्रहण से 4 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ के लिए लाभकारी साबित होगा. वहीं 4 राशियों मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए हानि के योग लेकर आ रहा है. इसके आलावा बाकी चार राशियों को ग्रहण के चलते मध्यम फल मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










